एक्सप्लोरर

बागपत: गन्ने के खेत में मिला लापता हुई सात साल की बच्ची का शव, परिजनों ने जताई इस बात की आशंका

यूपी के बागपात में एक बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिजन उसे तलाश ही कर रहे थे कि देर रात उसका शव जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी थे और शव को गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाया गया था.

बागपत: शनिवार शाम को घर से लापता हुई सात साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी में रहने वाले दंपति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

गन्ने के खेत में मिला शव मामला थाना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गांव में रहने वाली एक बच्ची घर से लापता हो गई थी. परिजन उसे तलाश ही कर रहे थे कि देर रात उसका शव जंगल में गन्ने के खेत से बरामद हुआ. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी थे और शव को गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाया गया था.

हिरासत में पड़ोसी शव की सूचना मिलने के बाद थाना सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. परिजनों की तहरीर के आधार पर उनके ही पड़ोसी मनोज ओर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पड़ोसी मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

इंसाफ की मांग बच्ची के पिता का कहना है कि खोजने के लिए गए थे तो बच्ची गन्ने के खेत में मिली. उसके मुंह में पत्ती भरी थी और उसके शरीर पर काटने के निशान थे. बच्ची को मारकर खेत में गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाया गया था. बच्ची को घर लाने के बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, हमे इंसाफ चाहिए. परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ गलत काम भी किया गया क्योंकि उसके शरीर पर काटने के निशान थे.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि देर रात का प्रकरण है. सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में साल वर्षीय बच्ची शनिवार शाम से लापता थी, उसका शव खेत में मिला है. इस संबंध में पड़ोसी मनोज ओर उनकी पत्नी के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर थाने में दी गई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत किया गया. मनोज को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

मेरठ: धरा गया रोटियों पर थूक लगाने वाला नौशाद, जमकर हुई पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

कासगंज: पुलिस ने लिया सिपाही की मौत का बदला, गैंगस्टर मोती सिंह मुठभेड़ में ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget