एक्सप्लोरर

Baghpat News: जर्जर भवन की छत से प्लास्टर गिरने का डर सताया तो हेलमेट पहनकर ड्यूटी करने लगे बिजली कर्मचारी

UP News: बागपत के बड़ौत शहर के पावर कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय का मकान खंडहर हो चुका है. इसी भवन में बैठकर कर्मचारी हर रोज अपना कामकाज निपटाते हैं.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश का बागपत हेलमेट पहनने को लेकर सुर्खियों में बना रहता है. यहां कभी महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया था, जिस वजह से बागपत में महिलाएं रात को सिर पर हेलमेट लगाकर सोती थीं. यहां ज्यादा गर्मी पड़ी तो बागपत में बचाव के लिए किसानों ने सिर पर हेलमेट लगाकर खेतों में काम किया. बरसात में रोडवेज की जर्जर बस की छत टपकने लगी तो चालक ने हेलमेट पहनकर बस चलाई. एक बार फिर से हेलमेट को लेकर बागपत से ही चौथी तस्वीर सामने आयी है. इस बार जर्जर भवन की छत से प्लास्टर गिरने का डर सताया तो जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने हेलमेट लगाकर काम करना शुरू कर दिया. कोई उपभोक्ताओं की समस्या सुन रहा है, तो कोई रजिस्टर पर अपना काम कर रहा है. इंजीनियर हेलमेट लगाकर कंप्यूटर चला रहे हैं. 

हेलमेट पहनकर काम करते कर्मचारी

बागपत के बड़ौत शहर के पावर कारपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय का मकान खंडहर हो चुका है. इसी भवन में बैठकर कर्मचारी हर रोज अपना कामकाज निपटाते हैं. मकान इतना जर्जर है कि कब भर-भराकर गिर जाए या छत से प्लास्टर टूट कर गिर जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. ऐसे में यहां के कर्मचारी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिर पर हेलमेट पहनकर काम करने को मजबूर हैं. गर्मी हो या सर्दी या फिर बरसात, सभी मौसम में कर्मचारी हेलमेल पहनकर ही काम करते हैं. बागपत जनपद में चार बिजली परीक्षण शालाएं हैं, जिनमें दो बिजली परीक्षण शाला बड़ौत शहर में, एक खेकड़ा कस्बे और दूसरा बागपत शहर में है.

इन चारों स्थानों पर सहायक इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, नोडल अधिकारी, संविदा कर्मचारी के अलावा लिपिक समेत 45 से अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं. कर्मचारी बताते हैं कि इस मकान की सालों पहले मरम्मत हुई थी, जिसके बाद अब ये जर्जर हो चुका है. इस मकान से आये दिन छत से प्लास्टर टूट कर गिरता रहता है. बरसात में भवन की छतें टपकने लगती है. कई कर्मचारी तो यहां से अपना ट्रांसफर भी करवा चुके हैं. हैरत की बात तो यह है कि आये दिन आला-अफसरों को जर्जर भवन की शिकायतें कर मरम्मत की मांग की जाती है, लेकिन उसके बाद भी अधिकारी यहां का निरीक्षण करने नहीं आते हैं.

ये भी पढ़ें: UP Budget Session 2023: 'शर्म तो तुम्हें आनी चाहिए जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए', अखिलेश यादव पर गुस्सा हुए CM योगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मेरठ में माता बनी कुमाता, प्रेमी के साथ मिलकर की 6 माह के बच्चे की हत्या
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
मायावती ने पहले बताई आकाश आनंद की BSP में जगह, अब ससुर पर भी लिया एक्शन
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget