एक्सप्लोरर

बदायूं: झोपड़ी में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, दर्दनाक हादसे में 2 बच्चों समेत एक मवेशी की मौत

Budaun Fire: पुलिस के अनुसार, आग ने एक भैंस के बछड़े की भी जान ले ली. ग्रामीणों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक झोपड़ी में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिनसिनंगला गांव के बाहर स्थित जयपाल सिंह की झोपड़ी में आग लग गई. उनके मुताबिक,जब ग्रामीण आग पर बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी झोपड़ी के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे आसपास का इलाका भी आग की चपेट में आ गया.

अधिकारियों ने बताया कि झोपड़ी के बाहर खेल रहे दो बच्चे सुमित (पांच) और उसका ममेरा भाई दीपक (छह) आग की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, आग ने एक भैंस के बछड़े की भी जान ले ली. ग्रामीणों की सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

हादसे में दो बच्चों और एक मवेशी की मौत

दमकलकर्मियों ने बताया कि घटना के दौरान सुमित के पिता जयपाल खेतों में काम कर रहे थे, जबकि दीपक आठ दिन पहले ही अपने मामा के घर आया था. उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मोहित सिंह ने हताहतों की पुष्टि करते हुए कहा, 'झोपड़ी में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दो बच्चों और एक मवेशी की मौत हो गई.'

तहसीलदार और राजस्व टीम को घटनास्थल पर भेजा गया

उन्होंने कहा, 'तीन लोग मामूली रूप से झुलस गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.' सिंह ने बताया कि आकलन के लिए तहसीलदार और राजस्व टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और प्रभावित परिवारों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजा दिया जाएगा. इस बीच, स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

वक्फ बिल: अखिलेश के बाद चाचा रामगोपाल यादव भी हुए फायर, देश के मुसलमानों के लिए दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget