एक्सप्लोरर

बाबा रामदेव बोले- देश में फिर बनेगी एनडीए सरकार, विपक्षियों को पड़ेगी अनुलोम-विलोम की जरूरत

बाबा रामदेव ने कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी, मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और पूर्ण बहुमत से मोदी की सरकार आएगी।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया है। बाबा रामदेव लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन की जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में पूर्ण बहुमत से आएगी मोदी की सरकार तो वहीं अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा बाबा रामदेव ने असहिष्णुता अराजकता पैदा करने की कोशिश बताया। कमल हसन पर भी बाबा रामदेव ने तीखा प्रहार किया

फिर बनेगी एनडीए की सरकार

बाबा रामदेव ने कहा कि इस चुनाव में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी, मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और पूर्ण बहुमत से मोदी की सरकार आएगी। बाबा ने कहा ये मेरी भविष्यवाणी है, मई के बाद इस देश में कुछ लोगों का राजनीतिक स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाएगा उन्हें हाइपर टेंशन और हाई ब्लड प्रेशर हो जाएगा। 23 मई के बाद विपक्षियों को कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने की जरूरत पड़ेगी, इस वक्त जो राजनीतिक उठा-पठक चल रही है असमंजस की स्थिति है कुछ लोग राजनीतिक असहिष्णुता अराजकता पैदा करने की कोशीश रहे हैं, उस पर विराम लगेगा और देश में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनेगी।

राजनीति में हिंसा का स्थान नहीं

बाबा ने पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा हिंसा आगजनी के सवाल पर कहा कि अमित शाह के रोड शो पर हमला लोकतंत्र का अपमान है। बाबा रामदेव ने पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसा को लेकर ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि ममता बौखला गई हैं और जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है। उन्होंने कहा कि कहावत है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, यह कहावत ममता पर चरितार्थ हो रही है उन्होने कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

बाबा रामदेव बोले- देश में फिर बनेगी एनडीए सरकार, विपक्षियों को पड़ेगी अनुलोम-विलोम की जरूरत

मोदी सरकार बनना तय

योग गुरु बाबा रामदेव ने कमल हसन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहला हिन्दू आतंकी कहे जाने पर कहा कि कमल हासन अच्छे अभिनेता तो हो सकते हैं मगर अच्छे नेता नहीं हैं उनकी नीयत में खोट है और लगता है कि कमल हासन के डीएनए में भी कुछ गड़बड़ है। बाबा रामदेव ने तो यहां तक कह दिया कि देश में मोदी सरकार बनना तय है और इसको कोई नहीं रोक सकता।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget