एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि ये दुकान इतनी बड़ी थी, बावजूद इसके यहां मानकों के अनुसार अग्निशमन उपकरण नहीं थे. जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

Azamgarh Fire: यूपी के आजमगढ़ में रविवार की रात को एक कपड़े की दुकान मं भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया है. आग इतनी भयंकर थी कि उसने आसपास की दुकानों को प्रभावित किया. स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब कहीं आग पर काबू पाया जा सका. इस आग से दुकान मालिक को लाखों का नुक़सान हुआ है. 

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत महराजगंज में रॉयल कलेक्शन नाम की कपड़े की दुकान में रविवार की रात क़रीब 12:25 बजे आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज़ थी कोशिशों के बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका. जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.  

आग से दुकान में रखा सामान जलकर खाक
इस आग में दुकान में रखा कपड़े का पूरा समान जलकर खाक हो गया. आग कैसे लगी इसका कारणों को पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन विभाग के अधिकारी बनारसीदास ने कहा कि ये दुकान इतनी बड़ी थी, बावजूद इसके यहां मानकों के अनुसार अग्निशमन उपकरण नहीं थे. जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पूरे महराजगंज में स्थित छोटी बड़ी सभी दुकानों का यही हाल है. 

अधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा कई बार इसके लिए निर्देश व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बावजूद इसके दुकानदार और स्थानीय लोग अग्निशमन उपकरणों के प्रति ध्यान नहीं देते. विभाग की त्वरित कार्यवाही व स्थानीय लोगों की मदद से आग को फैलाने से रोकने में सफलता मिली और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. परन्तु दुकानदारों की अग्निशमन उपकरण के प्रति अनदेखी के चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है. 

दुकान के मालिक ने बताया कि आग की वजह से सामान के साथ-साथ तीन मंजिला बिल्डिंग को भी भारी नुकसान पहुंचा है. आसपास की दुकानों को भी आग के कारण नुकसान पहुंचा है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. इस घटना ने इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. प्रशासन ने व्यापारियों से सतर्कता बरतने और अग्निशमन उपकरणों को दुकान में रखने की अपील की है. 

महाकुंभ: आनंद अखाड़े की पेशवाई में उमड़ा आस्था का हुजूम, हाथी, ऊंट और घोड़ों पर सवार दिखे नागा संन्यासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget