एक्सप्लोरर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आए थे तिरुपति बालाजी के लड्डू, खुलासे से मचा हड़कंप

Tirupati Balaji Temple Prasadam: दावा है कि तिरुपति ट्रस्ट की ओर से तीन टन यानी एक लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए थे. लेकिन अब वहां की प्रसादम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

Tirupati Balaji Temple Prasadam: आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डुओं के प्रसाद को विवाद हो रहा है. इस प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली का तेल होने की बात सामने आई है. जिसके बाद तमाम हिन्दू श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिल रही है. इस मंदिर में करोड़ों की श्रद्धालुओं की आस्था है. अयोध्या में जब भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था तब भी ये प्रसाद रामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा में लाया गया था, जिसे भक्तों को वितरित किया गया था. 

अयोध्या में इसी साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध मंदिरों से विभिन्न सामग्रियां भेजी गई थीं. इनमें तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से मंदिर के लड्डू प्रसादम को भेजा गया था. ये प्रसाद विशेष विमान से अयोध्या लाया गया था, जिसे भक्तों में वितरित किया गया था. 

तिरुपति मंदिर से अयोध्या आया था प्रसाद
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में दावा है कि तिरुपति ट्रस्ट की ओर से तीन टन यानी एक लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए थे. इस प्रसाद को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और इंडिया थिंक काउंसिल के निदेश सौरभ पांडेय ने अयोध्या एयरपोर्ट से ग्रहण किया. इस प्रसाद को राम मंदिर दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों में बांटा गया था. इस बात का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है. 

इस बारे में जब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि तिरुपति मंदिर से लड्डू आए थे या नहीं उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. हालांकि विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी गोपाल राव ने तिरुपति से प्रसाद आने की पुष्टि की है. 

बता दें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट का दावा किया था. लैब रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि जिस घी से ये लड्डू बनाए जाते थे उसमें जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट थी. टीडीपी ने इसके लिए पिछली YSRCP सरकार को ज़िम्मेदार बताया है. जबकि जिम्मेदार अधिकारी इन आरोपों से साफ इनकार कर रहे हैं. 

Gyanvapi: 'ज्ञानवापी साक्षात भगवान विश्वनाथ का प्रतीक', सीएम योगी ने आदि शंकर का जिक्र कर सुनाया पूरा किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget