एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण में कितना धन लगा और कितना मिला दान? ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने दी पूरी जानकारी

Ram Mandir Donation: श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट की माने तो राम मंदिर निर्माण के लिए उनकी सोच से भी तीन गुना ज़्यादा धन मिला है. लोगों ने बढ़चढ़कर दान दिया है.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का बरसों पुराना इंतजार ख़त्म हो गया है. राम मंदिर में अपने प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में उमड़ गई है. हर गली में रामलला की भक्ति का जनसैलाब देखने को मिल रहा है, पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ पाँच लाख लोगों ने राम मंदिर के दर्शन किए. राम मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है, हर एक कोने को पूरी रिसर्च के साथ बनाया गया है. 

इस मंदिर को बनाने के लिए देशभर से राम भक्तों ने दान दिया है. श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट की माने तो राम मंदिर के लिए उनकी सोच से भी तीन गुना ज़्यादा धन मिला है. लोगों ने बढ़चढ़कर राम मंदिर निर्माण के लिए इतना दान दिया कि अब भी कई हज़ार करोड़ रुपया बच गया है. 

राम मंदिर निर्माण के लिए कितना दान मिला?
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि जी महाराज ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि मंदिर निर्माण के लिए कितना दान मिला है. कोषाध्यक्ष ने बताया कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह को लेकर कहा कि इसके लिए जितना खर्च दिखता है उतना होता नहीं है क्योंकि लोग अपनी-अपनी ओर से सेवाएं कर देते हैं. उसकी वजह से खर्च कम हो जाता है. 

गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा कि हमने पहले सोचा था राम मंदिर का निर्माण सात सौ करोड़ रुपये में हो जाएगा लेकिन, जब जमीन के नीचे चट्टान नहीं मिली तो खर्चा और बढ़ गया. इसके बाद भी कई परिवर्तन किए गए हैं.  इस तरह से अब तक राम मंदिर के निर्माण कार्य में ग्यारह सौ करोड़ रुपये से अधिक का खर्चा हो चुका है और अभी इसके चौदह सौ करोड़ तक भी खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

पूरे देश की जनता ने दिया दान
राम मंदिर को मिले दान के बारे में बताते हुए गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा कि किसने कितना दान दिया उसकी जानकारी नहीं है. चाहे किसी ने करोड़ों रुपये दिए हों या किसी ने कम हमारे लिए श्रद्धा भाव ज़रूरी है. किसी ने कितना भी दान दिया हो हम करोड़ों में नहीं गिनते हम सिर्फ श्रद्धा भाव को देखते हैं. हमें तो तीन-तीन सौ करोड़ रुपये देने के लिए लोग सामने आए लेकिन, हमने नकार दिया. हमने कहा कि ये मंदिर हिन्दुस्तान के हर रामभक्त के पांच-पांच रुपयों से मिले दान से ही बन जाएगा. हमें देश के लोगों को जोड़ना है, वित्त तो अपने आप ही आ जाएगा.

कोषाध्यक्ष ने बताया कि 'जो हमने सोचा था उससे तीन गुना लोगों ने हमें समर्पण किया, कई लोगों ने कहा कि हम तो दान देने के लिए इंतजार ही करते रह गए. परमात्मा की कृपा ऐसी है कि तेतींस सौ करोड़ रुपया आया था, मंदिर पूरा बनने की ओर है और हमारे पास तीन हजार करोड़ रुपया अब भी बाक़ी है.

Watch: रामलला के दर्शन कर खुशी से झूम उठीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू, पीएम मोदी की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget