एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला के दरबार में पेश की गई 'एक देश, एक कानून और एक चुनाव' की अर्जी, PM मोदी को भेजा जाएगा पत्र

UP News: मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद दास ने कहा कि जगतगुरु परमहंस आचार्य के माध्यम से हमको पत्र मिला है, जिसमें एक देश और एक कानून और एक चुनाव का वर्णन किया गया है और इसकी मांग की गई है.

Ayodhya News: एक देश, एक कानून और एक देश, एक चुनाव की मांग की अर्जी अब रामलला के दरबार में पेश की गई है. यह अर्जी श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के माध्यम से रामलला को भेजी गई है. इस पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के हस्ताक्षर भी है. आचार्य सत्येंद्र दास कहते है कि इस अर्जी को वह रामलला के चरणों में रखेंगे और उसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों को निवेदन के साथ प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए देंगे.

तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि यह श्री रामलला को संबोधित पत्र है जो रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को मैने सौंपा है. इसमें हमारी मांग है कि एक देश एक कानून हो, एक देश एक चुनाव हो और भारत हिंदू राष्ट्र बने और जो भाग भारत से अलग हो गया है, वह मिलकर हिन्दू राष्ट्र बने. ऐसा नहीं हा कि इसको हम पहली बार कर रहे है. एक देश एक चुनाव के लिए डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम कई बार कह चुके थे कि इससे देश का खर्च बचेगा, जो व्यय होता है उससे देश का विकास होगा और सामान्य नागरिक संहिता को लेकर कई बार माननीय सर्वोच्च न्यायालय से भी इसका जिक्र हुआ ह. 

'यह पत्र प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा'
परमहंस आचार्य ने कहा कि एक देश एक संविधान हो, साथ ही साथ प्रधानमंत्री दीर्घायु हो और देश हित में काम करते रहे. इसके लिए प्रार्थना की है औऱ यह पत्र रामलला के पुजारी को मैने सौंपा है. वह रामलला के चरणों में पहुंचाएंगे और वहां से पत्र श्री रामलला के ट्रस्टियों के पास जाएगा और उसके बाद उनके द्वारा प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा.

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद दास ने कहा कि जगतगुरु परमहंस आचार्य के माध्यम से हमको पत्र मिला है, जिसमें एक देश और एक कानून और एक चुनाव का वर्णन किया गया है और इसकी मांग की गई है. साथ ही अखंड भारत की मांग की गई है. इसके साथ ही एक कानून और सामान्य नागरिक संहिता समेत यह सारी बातें वर्णित है. इसको हम श्री राम लला के सामने अर्पित करेंगे और उनसे निवेदन करेंगे. साथ ही इसको हम ट्रस्ट को देंगे और ट्रस्ट के माध्यम से यह प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Board Date Sheet 2023: 10वीं और 12वीं के एग्जाम की जल्द जारी होने वाली है डेटशीट, जानें- कैसे करें डाउनलोड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget