एक्सप्लोरर

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के प्रसाद पर भी LPG संकट का साया? राम रसोई पर खतरा!

Ayodhya News: श्रीराम रसोई में भोजन वितरण में कठिनाई हो रही है और हनुमानगढ़ी के आसपास की दुकानें भी प्रभावित हैं. मंदिर प्रशासन वैकल्पिक उपायों से भोजन व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास कर रहा है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध का असर रामनगरी अयोध्या पर भी पड़ रहा है. एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने से मठ-मंदिरों की सामूहिक रसोइयों और प्रसाद निर्माण पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. राम मंदिर के पास स्थित अमावा राम मंदिर में संचालित ‘श्रीराम रसोई’ में किल्लत देखने को मिली है. यहां जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है.

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. इस रसोई में प्रतिदिन करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन कराया जाता था.

150 दुकानों पर भी छाया गैस का संकट

गैस की कमी का असर केवल मंदिरों तक ही सीमित नहीं है. हनुमानगढ़ी के आसपास करीब 150 दुकानदारों के सामने लड्डू और प्रसाद बनाने का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि कारखानों में उत्पादन प्रभावित हो गया है. होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी गैस संकट की वजह से प्रभावित हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की भोजन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है.

कोयले और हीटर से रसोई चलाने की तैयारी

मंदिर प्रशासन का कहना है कि हालात को देखते हुए अब पुरानी व्यवस्था यानी कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक हीटर के जरिए रसोई चलाने की तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद मिलने में कोई दिक्कत न हो.

सीता रसोई एक दिन के लिए बंद

अमावा राम मंदिर: मंदिर प्रबंधन के अनुसार ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे होटल व्यवसायी और मंदिरों की रसोई चलाने वाले लोग भी परेशानी झेल रहे हैं. इसी कारण गैस संकट के बीच हनुमानगढ़ी में प्रसाद का भी संकट है.

सीता रसोई को एक दिन के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ा था. हालांकि अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कोयला भट्टी और इलेक्ट्रॉनिक हीटर की तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद मिल सके.

शिवेंद्र द्विवेदी एबीपी न्यूज़ से अयोध्या से जुड़े हैं. चार वर्षों के अनुभव के साथ धार्मिक, समाज और प्रशासन की खबरों पर खास नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
LinkedIn पर लाखों लोगों तक पहुंचना चाहते हैं? आज ही अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Embed widget