एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक-अशरफ हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड कौन? जानें- SIT ने चार्जशीट में लिखा किसका नाम

Atiq-Ashraf Murder: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है. 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है और तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है.

Atiq-Ashraf Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या मामले में प्रयागराज पुलिस की एसआईटी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. एसआईटी ने मौके से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 56 पन्नों में आरोपपत्र दाखिल किया गया है और तकरीबन 2000 पन्ने की केस डायरी है. जिसमें दोनों की हत्या के मास्टर माइंड से लेकर तमाम बातों का जिक्र किया गया है. 

दरअसल 14 जुलाई को तीनों आरोपी लवलेश, सनी और अरुण की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार गौतम ने तीनों आरोपियों आज कोर्ट में तलब करने का आदेश दिया था, इससे एक दिन पहले ही एसआईटी ने अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. अतीक-अशरफ की हत्या के 90 दिनों के भीतर ही चार्जशीट दाखिल कर दिया गई है. 

जानें- कौन था हत्या का मास्टरमाइंड

एसआईटी के अधिकारी ने बताया कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या जुर्म की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए की गई थी. इस हत्या का मास्टर माइंड हमीरपुर का रहने वाले सनी सिंह था. एसआईटी के मुताबिक सनी ने ही लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य को अतीक-अशरफ की हत्या के लिए उकसाया था. हमलावरों की अतीक और अशरफ से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी. ये तीनों सिर्फ अतीक के गिरोह को खत्म करके लोकप्रिय होना चाहते थे. उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक की मीडिया कवरेज देखने के बाद हमलावरों ने उसे खत्म करने और अपने लिए बड़ा नाम कमाने की योजना बनाई. 

एसआईटी ने दर्ज किए सारे बयान

इससे पहले एसआईटी ने बताया था कि तीनों आरोपियों से सात बार बयान लिए गए थी, पुलिस की टीम ने नैनी और प्रतापगढ़ की जेल में जाकर तीनों से पूछताछ की, लेकिन हर बार उन्होंने वहीं बयान दिया जो पहली बार दिया था. एसआईटी के मुताबिक किसी के बयान में कभी कोई विरोधाभास देखने को नहीं मिला है. एसआईटी ने तीनों हमलावरों के पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के बयान लिए. इन बयानों के आधार पर आरोपपत्र में हमलावरों को 'आक्रामक' बताया गया है. कथित तौर पर हमलावरों के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के गोगी और सुंदर भाटी गिरोह जैसे आपराधिक गुटों से भी संबंध थे. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव देख एक्टिव हुए अक्षय यादव, फिरोजाबाद में 17 लोगों की बनाई नई टीम, जानिए प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget