एक्सप्लोरर

हमेशा अच्छे खाने के शौकीन रहे अरुण जेटली, और फिर अचानक जीवन में करना पड़ा बड़ा बदलाव

अरुण पुरानी दिल्ली की स्वादिष्ट जलेबियां, कचौड़ी और रबड़ी फालूदा खाते हुए बड़े हुए, लेकिन जैसे ही ये पता चला कि उन्हें मधुमेह है, उनके ये सारे शौक जाते रहे और उनका भोजन मात्र एक रोटी और शाकाहारी भोजन तक सिमट कर ही रह गया।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अरुण जेटली अच्छे खाने के हमेशा शौकीन रहे। दिल्ली के सबसे पुराने क्लबों में से एक रोशनारा क्लब का खाना उन्हें खूब भाता था। कनॉट प्लेस के मशहूर 'क्वॉलिटी' रेस्तरां के चने भटूरों के वो ताउम्र मुरीद रहे। पंजाबी खाना जेटली को खास पसंद था। वैसे तो जेटली ने अपना पूरा जीवन दिल्ली में बिताया, लेकिन जन्म से और संस्कृति से पंजाबी होने के कारण वह कहते थे "चंगा खाना ते चंगा पान" मतलब अच्छा खाना चाहिए और अच्छा पहनना चाहिए।

अरुण पुरानी दिल्ली की स्वादिष्ट जलेबियां, कचौड़ी और रबड़ी फालूदा खाते हुए बड़े हुए, लेकिन जैसे ही ये पता चला कि उन्हें मधुमेह है, उनके ये सारे शौक जाते रहे और उनका भोजन मात्र एक रोटी और शाकाहारी भोजन तक सिमट कर ही रह गया। जेटली का 'मो ब्लां' पेनों और जामवार शॉलों का संग्रह भी बेहद खास है। 'मो ब्लां' कलम का नया एडिशन सबसे पहले खरीदने वालों में अरुण जेटली हुआ करते थे।

हमेशा अच्छे खाने के शौकीन रहे अरुण जेटली, और फिर अचानक जीवन में करना पड़ा बड़ा बदलाव

जेटली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 'दही के साथ परोसा गया स्टफ्ड पराठा, सर्दियों की दोपहर में एक उत्तम भोजन है, अगर मैं अपना पसंदीदा भोजन चुनता हूं, तो अमृतसरी कुल्चा ही है', वह आमतौर पर दिल्ली के मोती महल में तंदूरी चिकन खाने जाते थे। उन्हें यहां का चिकन बहुत पंसद था। वे अपने पार्टी के सहयोगियों के साथ छोला-भटूरा खाने क्वॉलिटी रेस्तरां भी जाते थे।

जेटली विदेश में भी भारतीय खाना ही पसंद करते थे। ऐसा ही एक किस्सा सुनने में आता है, बात उस समय की है जब जेटली अपने परिवार के साथ वैंकूवर से लंदन की यात्रा करने गए तो रात के खाने को लेकर वो परेशान हो गए। इतना ही नहीं जब अरुण जेटली ने एक बार कहा था कि "खाद्य प्रसंस्करण भविष्य में भारत के प्रमुख उद्योगों में से एक होने जा रहा है, और एक उद्यमी को उद्योग के दृष्टिकोण से सोचना चाहिए।

हमेशा अच्छे खाने के शौकीन रहे अरुण जेटली, और फिर अचानक जीवन में करना पड़ा बड़ा बदलाव

जेटली काम करने से कभी पीछे नहीं हटे चाहे फिर उनका वित्त मंत्री का कार्यकाल हो या फिर यूपीए सरकार में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद हो। वह हमेशा से एक अच्छे नेता के रूप में साबित हुए। जब उन्होंने 2014 का बजट भाषण दिया तो इसके बीच उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से बैठकर भाषण पढ़ने की अनुमति मांगी। नियम के अनुसार वित्त मंत्री को हमेशा खड़े हो कर अपना बजट भाषण पढ़ना होता है लेकिन सुमित्रा महाजन से उन्हें बैठ कर भाषण पढ़ने की अनुमति दी थी। दर्शक दीर्घा में बैठी हुई उनकी पत्नी को अंदाजा हो गया कि अरुण के साथ कुछ गड़बड़ है, क्योंकि वो बार-बार अपनी पीठ छूने की कोशिश कर रहे थे। बजट भाषण पढ़ते हुए जेटली की पीठ में भीषण दर्द हुआ था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget