एक्सप्लोरर

अनुप्रिया पटेल ने बढ़ाई मोदी सरकार मुश्किल! जातीय जनगणना के बाद उठाया ये मुद्दा, कहा- एक दिन..

UP Politics: अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष और एनडीए की सहयोगी अनुप्रिया पटेल ने जातीय जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया है और मोदी सरकार के सामने एक नया मुद्दा रखा है.

UP Politics: एनडीए की सहयोगी अपना दल (S) की अध्यक्ष और केंद्र सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने  देश में जातीय जनगणना कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी. जातीय जनगणना की मांग पूरी होने के बाद अब उन्होंने मोदी सरकार के सामने एक नई मांग रख दी है. अनुप्रिया पटेल ओबीसी मंत्रालय का मुद्दा उठाया और कहा कि हमारी पार्टी ने कई बार इसे लेकर आवाज बुलंद की है. उम्मीद है कि जल्द ही उनकी इस मांग को भी मान लिया जाएगा. 

अपना दल सोनेलाल ने शुक्रवार को पार्टी संगठन की समीक्षा बैठक की. लखनऊ में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना के फैसले का स्वागत किया और विरोधियों पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है. लेकिन जब खुद समाजवादी पार्टी, केंद्र में कांग्रेस की सरकार के साथ थी तब जातीय जनगणना नहीं कराई गई. जातीय जनगणना के बाद सरकार की नीतियों को और ज्यादा प्रभावी ढंग से बनाया जा सकेगा.

मोदी सरकार के सामने रखा ये मुद्दा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार हमारी एक-एक मांग को मान रही है. हमें पूरा भरोसा है कि आगे ओबीसी मंत्रालय का भी गठन किया जाएगा. हमारी लड़ाई तब तक अधूरी रहेगी जब तक ओबीसी मंत्रालय की स्थापना नहीं होगी. पार्टी की ओर से इस मुद्दे को उठाया जाता रहेगा और जब तक सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेगी. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि वो गांव-गांव जाकर लोगों को जातीय जनगणना के लाभ बताएं. 

अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को बताया जाए कि किस तरह से कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने अब तक सिर्फ वोट की राजनीति की है. उन्होंने कभी एससी और पिछडो़ं के सम्मान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget