एक्सप्लोरर

Amethi News: स्कूल जा रही लड़कियों को रास्ते से उठाने की कोशिश, भीड़ जुटने पर फरार हुए बच्चा चोर

अमेठी में बच्चा चोरी की अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से कि सजग है और खुद एसपी इलमारन जी जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर बच्चों और लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

UP News: अमेठी (Amethi) में बच्चा चोरी (Child Picker) की अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू किया है. पुलिस की तरफ से फोन नंबर जारी किया गया है लेकिन बच्चा चोरी से संबंधित छिटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं. आज सुबह स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं को कार सवार युवकों ने पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद बच्चियों ने शोर मचा दिया. बच्चियों के शोर सुन बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े जिसके बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद दोनों बच्चियां अपने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची जिसके बाद बच्चियों के पिता ने थाने में तहरीर दी. तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

ऐसे बची लड़कियों की जान

मामला जायस कोतवाली क्षेत्र का है जहां कस्बे के चौधराना मोहल्ले की रहने वाली 13 और 11 वर्ष की दो लड़कियां कंपोजिट विद्यालय जा रही थीं. अभी दोनों बच्चियां कस्बे के निकट सेठी तालाब के पास पहुंची थी कि पीछे से चार पहिया गाड़ी आकर रुकी और उसमें बैठे युवकों ने बच्चियों को रुकने का इशारा किया. बच्चियां जब रुकीं तो कार सवारों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद बच्चियों ने शोर मचा दिया. शोर सुन आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके की तरफ दौड़े जिसके बाद चार पहिया सवार युवक वाहन लेकर मौके से फरार हो गए. 

Shamli News: शामली में बिटौड़े में लगी आग में नरकंकाल मिलने से हड़कंप, राख देखकर पुलिस ने कही ये बात

कार में सवार थे चार युवक

मौके पर पहुंचे ग्रामीण बच्चियों को लेकर उनके स्कूल पहुंचे जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चियों के परिजनों को सूचना दी और परिजन विद्यालय पहुंचे. विद्यालय पहुंचने के बाद परिजन बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची मौके की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे. 

ये भी पढ़ें -

Lucknow Metro News: बढ़ेगा मेट्रो का दायरा, पुराने लखनऊ में भीड़ से मिलेगी राहत, UPMRC ने सौंपा DPR

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
'अगर खुद को यदुवंशी मानते हैं तो मथुरा के विकास के...', साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर हमला
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड
कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का बर्थडे मनाने पर बवाल, हेडमास्टर सस्पेंड

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget