एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में दिन दहाड़े हाई स्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले हुआ था विवाद

Amethi News: यूपी के अमेठी में दिन दहाड़े एक हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. दो दिन पहले ही छात्र का गांव के ही एक युवक से विवाद हुआ था.

Amethi News: यूपी के अमेठी में एक हाईस्कूल के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये हत्या उस वक्त की गई जब ये छात्र दसवीं का आखिरी पेपर देने के लिए जा रहा था. तभी घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. खुद एसपी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया. 
 
दिन दहाड़े छात्र की हत्या से हड़कंप
ये मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव का है जहां गांव के रहने वाले सुशील सिंह का बेटा सौरभ सिंह यहां हनफ़ी इंटर कॉलेज रसूलाबाद में हाई स्कूल का छात्र था. सौरभ आज हाई स्कूल का अंतिम पेपर देने स्कूल जा रहा था इसी बीच स्कूल से चंद कदम पहले घात लगाए बैठे हत्यारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी और असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े बीच सड़क हुई छात्र से हत्या से प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया जिसके बाद एसपी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
 
गांव के ही युवक से हुआ था विवाद
 
बताया जा रहा है कि सौरभ का इसी थाना क्षेत्र के मठिया गांव के रहने वाले युवक से दो दिन पहले विवाद हुआ था जिसके बाद उस समय भी सौरभ पर हमले की कोशिश की गई थी लेकिन सौरभ किसी तरह बच कर अपने घर पहुंच गया. सौरभ की गलती ये रही कि उसने अपने परिजनों को इस झगड़े के बारे में कुछ नहीं बताया. मंगलवार सुबह भी आरोपी युवक ने सौरभ को फोन कर स्कूल आने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन सौरभ ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और परीक्षा देने स्कूल चला गया. 
 
पुलिस ने दी ये जानकारी
घटनास्थल पर पहुंचे अमेठी एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सौरभ का कोचिंग में साथ पढ़ने वाले युवक से विवाद हुआ था. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 
 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget