एक्सप्लोरर

Aligarh News: पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बीच चौराहे पर पार्षद को बनाया बंधक

UP News: अलीगढ़ में पानी की समस्या को लेकर भुजपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने पार्षद को चौराहे पर बंदी बना लिया. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि नगर निगम हमें पानी मुहैया कराए नहीं तो हमें मौत दे दी जाए.

Aligarh News: अलीगढ़ में पीने के पानी को लेकर अब जनता सड़कों पर उतरती हुई नजर आ रही है. जिसमें आज भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर मौत या फिर पानी दोनों में से एक चीज मांगने के नारे लगाते हुए नजर आए हैं. लोगों का साफ तौर पर कहना है जिंदा रहने के लिए पानी की जरूरत होती है. लेकिन पानी नहीं मिल पा रहा है. जिसके चलते अब उन्हें या तो मौत दी जाए या फिर पानी मुहैया कराया जाए. अगर नगर निगम पानी मुहैया नहीं करा पाता तो इससे बेहतर है उन्हें मौत दे दी जाए.

 दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के भुजपुरा एस के लॉज बार्ड नम्बर 84 का है. जहां पेयजल समस्या के चलते आज क्षेत्रीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. पेयजल समस्या से तंग आकर महिलाओं के द्वारा रोड जाम कर नगर निगम मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए है. आज क्षेत्रीय पार्षद इरशाद उर्फ ललुआ के घर पहुंची और पार्षद को बीच चौराहे पर लाकर हाथ-पकड़कर बंदी बना लिया. इस दौरान हाथ- पकड़कर पार्षद रिहाई की गुहार लगाता भी नजर आया है.

क्या बोली वार्ड की महिलाएं
वार्ड की महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में पिछले लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है. महिलाओं का कहना है कि कई बार पेयजल समस्या को लेकर पार्षद से शिकायत की गई है. अब जब तक पानी नहीं मिलेगा हम पार्षद को नहीं छोड़ेंगे. पेयजल समस्या के चलते आज महिलाओं ने क्षेत्रीय पार्षद को बीच चौराहे पर बंदी बना लिया और जल्द ही समस्या का समाधान कराये जाने की मांग की है.

क्या कहते है क्षेत्रीय पार्षद इरशाद
 इस मामले को लेकर क्षेत्रीय पार्षद इरशाद उर्फ़ ललुआ से बातचीत की तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया मेरे वार्ड में एक भी ट्यूबल नहीं है. जब से पार्षद बना हूं मेरा बार्ड पानी की समस्या से जूझ रहा है मैंने नगर आयुक्त को लेकर शिकायत दी है. उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. रोजाना वार्ड की जनता मेरे घर को घेर लेती है और मुझे सड़क पर लाकर आवाज उठाने की बात कहती है. जबकि मेरे द्वारा नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है. जनता जब सड़क पर  उनको लाती है तो उन्हें मजबूरन जनता के प्रदर्शन में शामिल होना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Aligarh Crime News: युवक की पीट-पीटकर हत्या मामलें में अलीगढ़ पुलिस अलर्ट, अति संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget