एक्सप्लोरर

UP: शरीर पर चोट, हाथों की नसें कटीं, अलीगढ़ के कॉलेज में खून से लथपथ मिली बीएससी की छात्रा, मचा हड़कंप

Aligarh News: छात्रा ने बताया कि वो बैठी थी, तभी उसे लगा कि दो लोग उसपर जानलेवा हमला कर रहे है. जिसके बाद वो बेहोश हो गई. जब उसे होश आया तो देखा कि उसके हाथ की नसें कटी थी.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां थाना क्वार्सी क्षेत्र के टीकाराम कॉलेज में बीएससी की एक छात्रा कॉलेज कैंपस में घायल हालत में पड़ी मिली, लड़की के हाथों की नसें कटी हुई थी और शरीर पर गुम चोटों के निशान मिले हैं. छात्रा एनसीसी रूम के अंदर घायल पड़ी हुई थी. इस बात की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. छात्रा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

खबर के मुताबिक क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला तिकोना गांव में रहने वाली सपना टीकाराम महाविद्यालय में बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा है. सोमवार को वो कॉलेज परिसर के अंदर बने एनसीसी रूम में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली. छात्रा के ममेरे भाई अभिषेक राजपूत ने बताया कि सुबह 7.09 मिनट पर सपना को कॉलेज छोड़ा था, जिसके बाद आधे घंटे बाद सपना ने अपने भाई रोहित को फोन किया और कहा कि "मुझे बचा लो". ये सुनते ही घरवालों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई.  

छात्रा ने फोन कर भाई को दी सूचना
सूचना मिलते ही परिवार के लोग कॉलेज की दौड़े, जिसके बाद उन्होंने कॉलेज स्टाफ़ को इसकी सूचना दी. जिसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया. आनन-फ़ानन में सपना को ढूंढा तो वो लहूलुहान और बेहोशी की हालत में एनसीसी डिपार्टमेंट के अंदर पड़ी हुई मिली. जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई. पीड़ित परिवार के लोगों ने दो युवकों पर अपनी बेटी सपना के साथ मारपीट करने और चाकुओं से उसके हाथों की नसें काटने का गंभीर आरोप लगाया है.

घायल छात्रा ने अस्पताल में हल्का होश आने के बाद बताया कि वो कॉलेज पहुंची और थोड़ी देर बैठी ही थी तभी उसे लगा कि दो लोग उसको मारने की कोशिश करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर रहे हैं जिसके बाद वो बेहोश हो गई. जब उसे होश में आया तो उसने देखा कि उसका हाथ की नस कटी थी और बहुत सारा खून निकल रहा था. जिसके बाद उसने अपने भाई को फोन किया और घटना की जानकारी दी. 

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी तृतीय सरवन कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है. छात्रा की हालत खतरे से बाहर है, उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं. 

यूपी में मानसून में पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में होगी घनघोर बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों से सबक लेना चाहिए...', CM योगी पर महबूबा मुफ्ती का निशाना
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल
'यूपी में मस्जिद-दरगाहों को बनाया जा रहा निशाना', सपा की चुप्पी पर ओवैसी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget