एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: अलीगढ़ में बीजेपी की राह हुई आसान, तीन बार के एमएलसी रहे सुनील सिंह ने दिया समर्थन

Aligarh: यूपी एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनके साथ 3 बार के एमएलसी रहे सुनील सिंह भी पहुंचे. इन चुनावों वो बीजेपी को समर्थन दे रहे हैं.

Aligarh: स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 के लिए अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी से  प्रत्याशी ऋषि पाल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया. ऋषि पाल सिंह के साथ नामांकन के दौरान बीजेपी के जीते हुए विधायक और लोकदल से एमएलसी रहे सुनील सिंह भी मौजूद थे. बीजेपी ने इस बार ऋषि पाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि इससे पहले वो लोकदल के सुनील सिंह को समर्थन देते रहे हैं. लेकिन अब सुनील सिंह ने बीजेपी के प्रत्याशी को समर्थन दिया है.

ऋषिपाल सिंह ने अपना नामांकन करने के बाद मीडिया से बात की और बीजेपी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि में बीजेपी को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतना महत्वपूर्ण चुनाव लड़ने का मौका दिया. मैं शीर्ष नेतृत्व के साथ केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं. साथ ही भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय सभी विधायक, आदरणीय सांसद, जिला पंचायत सदस्य प्रमुख और अन्य सभी बीजेपी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं. पूरी बीजेपी साथ है और मेरे समाज के लोगों का आशीर्वाद भी है. उन्होंने सुनील सिंह के समर्थन पर भी आभार जताया.

लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कही ये बात

इस मौके पर लोकदल के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि मैं पिछली तीन बार से चुनाव लड़ रहा हूं. हमारे ऊपर भारतीय जनता पार्टी का बहुत सहयोग रहा है. आज क्योंकि पूरे समाज के लोगों ने और हमारे बीजेपी के कई विधायकों और माननीय आर पी सिंह जी ने समर्थन की अपील की और कहा कि दोनों में से एक ही चुनाव लड़े तो मैंने सोचा कि ऋषि पाल सिंह जी अपने बड़े भाई जैसे हैं, चलो कोई बात नहीं. बीजेपी का हम पर बहुत साथ रहा है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि उनका साथ दे. इसलिए हमने भी कहा कि आप इस बार विधान परिषद पहुंचे

ये भी पढ़ें- 

UP MLC Election 2022: सुल्तानपुर में गायत्री प्रजापति की बहू के मैदान में उतरने से दिलचस्प हुआ मुकाबला, बीजेपी के कद्दावर नेता से टक्कर

BSP सांसद दानिश अली ने 'The Kashmir Files' पर बैन लगाने की मांग दोहराई, लगाया ये बड़ा आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget