एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा की शुरुआत

Aligarh News:अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा की शुरुआत की है. इसमें हर महीने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सब इंस्पेक्टर्स के कार्यों की समीक्षा और प्रभाव देखा जाता है.

UP Police: पुलिस में सुधार और जवाबदेह बनाने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा की शुरुआत की है. इसमें हर महीने ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सब इंस्पेक्टर्स के कार्यों की समीक्षा और प्रभाव देखा जाता है. इसमें मापदंड बनाये गए हैं उनके आधार पर निर्धारण होता है. जो इन पर खरा उतरता है उन्हें नगद पुरूस्कार के साथ प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाता है. जनपद में इसकी शुरुआत 8 मई से एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने की है.

इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाना और कार्य में निखार लाना है.समीक्षा के लिए 25 मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, समयबद्ध कार्रवाई, पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं.

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

मई  की समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सब इंस्पेक्टर्स  को एसपी ग्रामीण अमृत जैन द्वारा सम्मानित किया गया. पुरस्कृत पुलिसकर्मियों की सूची:

  • सब-इंस्पेक्टर सुदीप कुमार (थाना खैर): सब-इंस्पेक्टर ऑफ द मंथ घोषित, 3000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.
  • सब-इंस्पेक्टर रोशनलाल (थाना खैर): 2000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.
  • सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार वशिष्ठ (थाना गंगीरी): 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.
  • सब-इंस्पेक्टर सुशील कुमार (थाना इगलास): 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.
  • सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार (थाना इगलास): 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.
  • महिला सब-इंस्पेक्टर ईशा धनकड़ (थाना छर्रा): 3000 रुपये और प्रशस्ति पत्र.

इन पुलिसकर्मियों को मई महीने में अनुकरणीय कार्य, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध और समर्पित पुलिसिंग के लिए सम्मानित किया गया.

पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाना और उनकी जिम्मेदारी तय करना

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों को यह अहसास कराना है कि उनकी मेहनत का मूल्यांकन विभाग में हो रहा है. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी को औपचारिकता न समझें, बल्कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहते हैं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करना चाहते हैं.

दीर्घकालिक सुधार और प्रोत्साहन

अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा को एक दीर्घकालिक योजना के रूप में विकसित किया जा रहा है. आगे अभियान को और अधिक व्यापक व पारदर्शी बनाया जाएगा. इसके तहत थानों की सभी रैंकिंग, सामुदायिक सहभागिता और तकनीकी उपकरणों का उपयोग जैसे मानदंड भी मूल्यांकन में शामिल किए जाएंगे. इसके अलावा हर तीन महीने में एक  सुपर परफॉर्मर का चयन कर जिला स्तर पर विशेष सम्मान प्रदान करने का प्लान है.

पुलिसकर्मियों में उत्साह

पुलिस जैसे विभाग में इस तरह की अनूठी स्पर्धा ने ग्रामीण थानों के पुलिसकर्मियों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है. पुरस्कार और सम्मान ने न केवल उनके कार्य उत्साह को बढ़ाया है, बल्कि जनता के बीच पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी बढ़ावा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget