एक्सप्लोरर

Aligarh News: मामूली सी बात पर शुरू हुई बहस, फिर धारदार हथियार से पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के बरला क्षेत्र की सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) में मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी. ये पूरी घटना थाना बरला क्षेत्र के गांव गाजीपुर की है. जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम भी बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाइयां होती थीं. सोमवार को भी किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. इस बीच पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम मोहित बताया जा रहा है. दोनों का एक बेटा भी है. 

पुलिस ने मौके से महिला का शव बरामद किया
इस हत्याकांड के संबंध में बरला इलाके की सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना बरला से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. मौके पर जाकर यह पता चला कि दोनों के ही बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद था. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और वहां हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को हत्या के संबंध में तहरीर मिली है. उस आधार पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है और मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है.

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव का सरकार से सवाल, 'बीजेपी कार्यकर्ता अवैध रूप से चला रहे पेट्रोल पंप, उस पर कार्रवाई कब?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
भदोही हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले सांसद अरुण भारती, अखिलेश और यूपी पुलिस पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
'अखिलेश यादव को कांशीराम नहीं मोइनुद्दीन पसंद', सपा मुखिया के लिए किसने कही ये बात?
UP Politics: यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी
यूपी पुलिस SI परीक्षा के सवाल पर बवाल! BJP विधायक ने योगी सरकार को घेरा, CM को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget