एक्सप्लोरर

अलीगढ़ जिला कारागार में भाई-बहन का मिलन, भैया दूज पर बहनों को मिली विशेष अनुमति

Bhai Dooj in Aligarh Jail: अलीगढ़ सहित पूरे देश में भैया दूज का त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है. भैया दूज के त्योहार को खास बनाने के लिए अलीगढ़ जिला कारागार ने भी खास इंतजाम किए हैं.

Aligarh News Today: भैया दूज के खास मौके पर अलीगढ़ जिला कारागार में कैदियों से बहनों की मुलाकात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंताजम किए गए हैं. यहां आने वाली बहनों के लिए जेल सुपरिंटेंडेंट के जरिये सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. जेल में मुलाकात के लिए पहुंचने वाली बहनों में उत्साह देखा जा रहा है. 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (3 नवंबर) के दिन जिला कारागार के बन्द कैदियों से मुलाकात नहीं कराई जाती है, लेकिन विभागीय आदेश के मद्देनजर त्योहार को लेकर भाइयों की बहनों से मुलाकात के लिए विशेष कानून का पालन किया गया. भैया दूज का त्योहार में भाई बहन के पवित्र रिश्ते के लिए काफी मायने हैं.

बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था
रविवार यानी आज भैया दूज के त्योहार को भव्य रुप से मनाने के लिए जेल प्रशासन कोई कोताही नहीं बरती है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कारागार प्रशासन ने जेल के अंदर और बाहर जलपान की भी खास व्यवस्था की गई है, जिससे मुलाकात के लिए आने वाली बहनों को भूखी न लौटना पड़े. 

भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाई के लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं. भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने स्नेह को प्रकट करते हैं. जिलाकारागार ने इस बार भैया दूज का विशेष आयोजन किया है, इस खास मौके पर बहनों को अपने भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई है. 

यह अवसर सभी कैदियों और उनके परिवारों के लिए बहुत खास है, क्योंकि अक्सर जेल में रहकर इस तरह के पारिवारिक त्योहार मनाने का मौका नहीं मिलता. बहनों में जेल में बंद भाइयों से मुलाकात को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. कुछ बहनें इस उम्मीद के साथ जिला कारागार पहुंची हैं कि भाई के साथ बिताई गई उनकी पुरानी यादें ताजा कर देगा.

जेल सुपरिटेंडेंट ने क्या कहा?
जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जेल में कैदियों के सुधार के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे कि वे अपने परिवार से जुड़ाव महसूस कर सकें. इस तरह के आयोजनों से बंदियों के मनोबल में बढ़ता है और वे सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हैं. 

जेल सुपरिटेंडेंट ने कहा, "इस आयोजन से जेल प्रशासन ने बंदियों और उनके परिवारों के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया है. यह उनके रिश्तों को और मजबूत करती है." जेल प्रशासन का मानना है कि अगर कैदियों के मनोबल को इसी तरह से बढ़ावा दिया जाए तो उन्हें समाज की मुख्यधारा से दोबारा जुड़ने में आसानी होती है.

बहनों ने जताया आभार
भाइयों से मुलाकात के बाद कारागार पहुंचने वाली बहनों ने जेल प्रशासन का आभार जताया. जिला कारागार पहुंचीं बहनों ने बताया कि आमतौर पर जेल में बंद भाइयों से अच्छे तरीके से मुलाकात नहीं हो पाती है. मुलाकात के चंद मिनट दिए जाते हैं. उन्होंने बताया कि आज मुलाकात के लिए भरपूर समय मिला. जेल प्रशासन ने यहां जलपान के साथ तिलक सहित अन्य चीजों को उपलब्ध कराया गया था.  

ये भी पढ़ें: महोबा: रेलवे ट्रैक पर शिवलिंग रखकर की पूजा, कथावाचक का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
'सपा ने केवल भ्रष्टाचार किया इसलिए उन्हें..', योगी के मंत्री दानिश अंसारी ने किया बड़ा हमला
Kanpur Road Accident: कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
कानपुर में खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत; कई लोग घायल
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'किसी मुस्लिम नेता को बर्दाश्त नहीं कर सकती सपा...', इमरान मसूद ने गठबंधन पर भी दिया बड़ा बयान
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज
'आयुष्मान कार्ड बनवा लीजिये, 5 लाख तक इलाज...', लालच में शख्स ने गवाई करोड़ों की जमीन; FIR दर्ज

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget