एक्सप्लोरर

मायावती के बयान पर अखिलेश यादव ने किया पलटवार- मैंने तो खुद फोन किया था

BSP नेता मायावती ने एक बुकलेट में दावा किया है कि समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था. अब अखिलेश ने इस पर जवाब दिया है.

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सपा चीफ ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि जिस दिन बीएसपी से गठबंधन टूटा दोनो दल के लोग आजमगढ़ में सार्वजनिक मंच पर थे मैं भी था किसी को नहीं पता था कि गठबंधन टूट गया. मैंने खुद फोन कर पूछना चाहा था कि ऐसा क्यों किया.कभी कभी अपनी बात छुपाने के लिए कुछ बाते की जाती हैं.

बता दें साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के बीच अलायंस हुआ था. एक बुकलेट में बसपा नेता मायावती ने दावा किया है कि अखिलेश यादव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था. 2019 के चुनाव में सपा को 5 और बसपा को 10 सीटें मिलीं थीं.

उपचुनाव के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि पीडीए रणनीति पर यूपी में सभी 10 सीटें इंडिया गठबंधन जीतेगा. सवाल सीट का नहीं, सवाल जीत का है.

सपा नेता माता प्रसाद पांडेय का बड़ा बयान- एनकाउंटर में लोग मारे जा रहे लेकिन पुलिस के लोग नहीं मरते

यूपी में एनकाउंटर के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में झूठे एनकाउंटर हो रहे हैं. मंगेश यादव मामले में पुलिस रात में उठा कर ले गई. झूठी कहानी बताई गई.  जो बैग मिला, वो नया बैग था, उसमे कपड़े भी नए थे.

मंगेश के मां और बहन के आंसू इनको नहीं दिखाई दे रहे हैं. सरकार ने बताइए चप्पल में एनकाउंटर कर दिया. जब नोएडा में पहला एनकाउंटर हुआ था, तब भी हमने सवाल खड़ा किया था. अभी तक जो भी हत्या हुई है, उसमे अधिकतर पीडीए परिवार के लोग हैं. भाजपा ने यूपी को फर्जी  एनकाउंटर की राजधानी बना दी है.

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में अयोध्या में जमीनों  के खरीद फरोख्त पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी लूट भाजपा ने अयोध्या में की ह. हम चाहते हैं अयोध्या के आस पास वर्ल्ड क्लास इंफ्रा बने, पर उसके लिए दिमाग चाहिए. हम अयोध्या वासियों को विश्वास दिलाते हैं कि जब दो साल पर सरकार बदलेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास इंफ्रा बनायेंगे. उसके लिए अगर सर्कल रेट भी बढ़ाना पड़ेगा तो बढ़ाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget