एक्सप्लोरर

बिहार के चंदन मिश्रा हत्याकांड पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, सपा चीफ ने सुनाई खरी-खरी

UP News: पटना के अस्पताल में हुए इस हत्याकांड का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल है,जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पांच हथियारबंद लोग अस्पताल के आईसीयू में घुसकर गोलियां चला रहे हैं.

बिहार के पटना के पारस अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर चंदन मिश्रा की अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर हत्या कर दी. इस मर्डर ने एक बार फिर से राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जहां इस हत्याकांड को लेकर बिहार की राजनीति तेज हैं, वहीं अब उत्तर प्रदेश में इस हत्याकांड को लेकर राजनेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं. चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है.

पटना में हुई गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर बिहार एडीजी कुंदन कृष्णन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा-"बिहार में बीजेपी सरकार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, जीरो टॉलरेंस होती जीरो." अखिलेश यादव के इस प्रतिक्रिया ने इस हत्याकांड ही नहीं बिहार एडीजी के बयान पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

पटना पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 शूटरों की पहचान की

बता दें कि इस पूरे हत्याकांड का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल है,जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पांच हथियारबंद लोग अस्पताल के आईसीयू में घुसकर गोलियां चला रहे हैं. घटना को अंजाम देने के बाद यह लोग अस्पताल से फरार भी हो जाते है. वहीं पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 5 शूटरों की पहचान कर ली है. जिसमें सबसे आगे जो शख्स सफेद प्रिंटेड शर्ट और ब्लू जींस में बगैर टोपी के दिख रहा है उसकी पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में की गई है. वहीं तौसीफ के अलावा उसके चारों अन्य साथियों की भी पहचान पुलिस ने कर ली है, जिनके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है.

चंदन मिश्रा हत्याकांड पर एडीजी का बेतुका बयान

वहीं बिहार के ADG हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने इस हत्याकांड पर बेतुका बयान दिया है. उन्होंने कहा- "बिहार में अप्रैल मई और जून में मर्डर की घटनाएं इसलिए ज्यादा होती हैं क्योंकि इस मौसम में किसान खाली रहते हैं. जब तक बारिश नहीं होती, तब तक कृषक समाज के पास ज्यादा काम नहीं होता और इसी दौरान अपराध बढ़ते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति, करीब तीन करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
संभल में फिर चला बुलडोजर, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध मस्जिद जमींदोज, शिया बोर्ड ने जताई नाराजगी
संभल में फिर चला बुलडोजर, कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध मस्जिद जमींदोज, शिया बोर्ड ने जताई नाराजगी
महोबा: कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ और पैर काट डाले! कपड़ा बांधती रही बदहवास मां, BJP नेता पर आरोप
कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ और पैर काट डाले! कपड़ा बांधती रही बदहवास मां, BJP नेता पर आरोप
बिजनौर: पिता ने नाबालिग बेटी का कई बार किया रेप! प्रेग्नेंसी पर हुआ खुलासा, देता था हत्या की धमकी
बिजनौर: पिता ने नाबालिग बेटी का कई बार किया रेप! प्रेग्नेंसी पर हुआ खुलासा, देता था हत्या की धमकी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget