एक्सप्लोरर

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- भ्रष्टाचार फैलाने में जुटी है भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म और राष्ट्रवाद की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और अपराधों को छुपा रहे हैं. असल में यही भाजपा का असली चेहरा है- अपराध, भ्रष्टाचार और अत्याचार का.

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है और जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें दबाया जा रहा है.अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र कमजोर हो गया है, असहिष्णुता और नफरत को खुली छूट मिल गई है, जबकि भ्रष्टाचार जमकर फल-फूल रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. उनके अश्लील वीडियो तक सामने आ रहे हैं. कोई भाजपा नेता सेक्स रैकेट चला रहा है, तो कोई सरेआम दुष्कर्म कर रहा है. भूमाफिया गरीबों की जमीन हड़पने में लगे हैं. भाजपा के प्रवक्ता भाषा की मर्यादा भूलकर विपक्षी नेताओं को गाली-गलौज कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती.

सपा अध्यक्ष ने पीलीभीत में हुए एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि एक पत्रकार ने घटिया ईंट से निर्माण की खबर छापी, तो उसके खिलाफ झूठा रंगदारी का केस दर्ज करवा दिया गया. परेशान होकर पत्रकार ने अपनी पत्नी के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की. तभी प्रशासन की नींद खुली. अखिलेश यादव ने सवाल किया कि अगर भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि लोग जहर खाने को मजबूर हो जाएं, तो फिर आजादी के अमृतकाल का जश्न क्यों?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से नदियों की रेत लूटी जा रही है और पहाड़ों को काटा जा रहा है. उन्होंने बताया कि बांदा में जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी टेस्टिंग में फेल हो गई. कई जिलों में पानी की टंकियां फट रही हैं. आगरा में यमुना नदी में अवैध खनन के चलते गड्ढे बन गए, जिसमें नहाने गई छह लड़कियां डूब गईं.

गाजीपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ता के परिवार को पिस्टल दिखाकर धमकाया. वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक को वर्तमान विधायक के बेटे ने घर से उठवा लेने की धमकी दी.

UP Caste Census: जातीय जनगणना की तारीख का यूपी चुनाव से कनेक्शन! कैसे? समझें यहां

असल में यही भाजपा का असली चेहरा है- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग धर्म और राष्ट्रवाद की आड़ में अपने भ्रष्टाचार और अपराधों को छुपा रहे हैं. असल में यही भाजपा का असली चेहरा है- अपराध, भ्रष्टाचार और अत्याचार का.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं. वे कहते रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में गरीबों और कमजोरों की कोई सुनवाई नहीं है. श्री यादव के इस बयान से एक बार फिर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा नेताओं ने हालांकि इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
Saharanpur News: 'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान
'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget