एक्सप्लोरर

Akanksha Dubey Suicide: समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, पुलिस को विदेश भागने का शक

Akanksha Dubey Death: आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. पुलिस को शक है कि समर सिंह विदेश भाग सकता है, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. 

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मौत के मामले में फिल्म अभिनेता समर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पुलिस ने  इस मामले में समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस को शक है कि समर सिंह विदेश भाग सकता है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस समर सिंह की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. पुलिस अब तक मुंबई, पटना, वाराणसी समेत आजमगढ़ में भी छापेमारी कर चुकी है, लेकिन समर सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है. 

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. एक्ट्रेस की मौत के बाद से ही समर सिंह फरार बताया जा रहा है. जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश जगह-जगह दबिश दे रही है. इस बीच पुलिस को शक है कि समर सिंह विदेश भाग सकता है, जिसके देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है. 

समर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बीते 25 मार्च की रात को वाराणसी के होटल सौमेन्द्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है. मां ने इस मामले में भोजपुरी गायक और अभिनेता समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस की मानें तो आकांक्षा दुबे, समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं उनका समर सिंह के साथ ब्रेकअप हो गया था. 25 तारीख की रात वो ब्रेकअप पार्टी करके लौटी थीं.

गौरतलब है कि आकांक्षा दुबे जिस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या की कई सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. दरअसल आकांक्षा दुबे की जो फांसी लगाने वाली जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वो बेड के किनारे फांसी लगाकर बैठी हुई दिख रही हैं जो उनकी आत्महत्या पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है. आकांक्षा दुबे के मेकअप मैन राहुल ने एबीपी गंगा से बातचीत में बताया कि जब आकांक्षा दुबे कमरे से गई तो हंसते हुए बाहर निकली, लेकिन जब लौटी और दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद होटल कर्मियों को बुलाकर मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया तो पता चला कि आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed: कैदी नंबर 17052 बना अतीक अहमद, जेल के कपड़े पहनने होंगे, जानें- कैसी होगी माफिया की जिंदगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget