एक्सप्लोरर

वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को उतारा, प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें खत्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीटो लगा दिया है। राहुल के मुताबिक, नेहरू, शास्त्री और इंदिरा तक परम्परा रही है कि बड़े विपक्षी नेताओं को जबरन हराने की कोशिश ना हो, कोशिश हो कि वो जीतकर संसद में आएं, इससे लोकतंत्र मजबूत और स्वस्थ रहेगा।

वाराणसी, एबीपी गंगा। वाराणसी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें खत्म हो गई हैं। कांग्रेस ने अजय राय को फिर से मैदान में उतारा है। अब उन तमाम कयासों को विराम लग गया। जिनमें कहा जा रहा था कि प्रियंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में भी अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार थे। राय तीसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस ने आज दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। गोरखपुर सीट से मधुसुदन मिस्त्री को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा ने गोरखपुर से रविकिशन को मैदान में उतारा है।

इससे पहले प्रियंका के चुनाव लड़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान देकर सस्पेंस बरकरार रखा था। राहुल के मुताबिक, नेहरू, शास्त्री और इंदिरा तक परम्परा रही है कि बड़े विपक्षी नेताओं को जबरन हराने की कोशिश ना हो, कोशिश हो कि वो जीतकर संसद में आएं, इससे लोकतंत्र मजबूत और स्वस्थ रहेगा।

राहुल गांधी का मानना है कि राजीव गांधी के वक्त हेमवती नंदन बहुगुणा को अमिताभ बच्चन से हरवाकर गलत परम्परा डाली गई। उस वक्त और भी जगह ऐसा हुआ, लेकिन 1989 और 1991 में राजीव ने भी बदलाव करते हुए परम्परा कायम रखी। राहुल ने जवाहर लाल नेहरू के लोहिया और अटल प्रेम का हवाला दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रुख के बाद प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने की संभावना कम हो गई है। हालांकि, खुद प्रियंका अभी भी मोदी को चुनौती देने को बेकरार हैं। वो रिसर्च, सर्वे, सियासी समीकरण सब जोड़ घटा रही हैं।

हालांकि आखिरी वक्त में पार्टी आलाकमान ने ये फैसला लिया है। अब ये साफ हो गया है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। साथ ही पार्टी के संगठन काम देखेंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, अंकिता भंडारी की मां ने की रोक की मांग
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget