एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में होली पर शराब की बंपर बिक्री, 22 करोड़ से अधिक की शराब गटक गए लोग

UP News: आगरा में होली की मस्ती के बीच शराब के शौकीन लोगों ने करोड़ों की शराब खरीद डाली. आबकारी विभाग के मुताबिक 22 करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई.

Agra News: आगरा में होली पर शराब की बंपर बिक्री हुई जिससे आबकारी विभाग को भारी राजस्व की कमाई हुई है. होली के त्योहार पर जमकर शराब की बिक्री हुई जिसके आंकड़े आबकारी विभाग ने जारी किए हैं. आकड़े के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 29% ज्यादा शराब की बिक्री हुई. होली के त्यौहार को लेकर अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब की बड़े पैमाने पर लोगों ने खरीदारी की. होली के चार दिनों के जारी आंकड़ों के अनुसार आबकारी विभाग को बड़े राजस्व का फायदा हुआ है.

आबकारी विभाग ने 11 मार्च से लेकर 14 मार्च तक के आंकड़े जारी किए हैं जिसमें 22.12 करोड़ की शराब की बिक्री आगरा में हुई. 13 मार्च यानी छोटी होली के दिन सुबह से शाम तक शराब की बंपर बिक्री हुई. शराब की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी हुई थी जो आंकड़ों में भी नजर आ रही है. 14 मार्च यानी की बड़ी होली वाले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश थे. शाम 5 बजे के बाद जब दुकान खुली तो फिर से शराब की दुकानों पर शराब के शौकीनों की भीड़ नजर आने लगी. 14 मार्च को होली वाले दिन शाम 5 बजे से खुली शराब की दुकानों पर करोड़ों की शराब की बिक्री केवल 5 घंटे में हो गई.

22.12 करोड़ की बिकी शराब
जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च से लेकर 14 मार्च तक होली पर 4 दिन में 22 करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई जिसमें अंग्रेजी शराब की मात्रा ज्यादा है. होली पर आगरा वाले 22.12 करोड़ की शराब गटक गए. आबकारी विभाग ने 11 मार्च से लेकर 14 मार्च के आंकड़े जारी जिए है. होली के चार दिन में 22 करोड़ 12 लाख की शराब की बिक्री हुई. चार दिन में आबकारी विभाग के राजस्व को जमकर फायदा हुआ है. पिछले साल की तुलना में 29 प्रतिशत ज्यादा शराब की बिक्री हुई जो आंकड़ों में नजर आ रही है.

पिछले साल 17 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी जिसमें आबकारी विभाग को राजस्व को फायदा हुआ था. इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 22 करोड़ से अधिक पहुंच गया. इस साल विदेशी मदिरा 8 करोड़ 44 लाख, बीयर 4 करोड़ 12 लाख की बिक्री हुई. देसी शराब की 8 करोड़ 29 लाख जबकि बार लाइसेंस से 1 करोड़ 27 लाख की शराब की बिक्री हुई. आंकड़ों के मुताबिक अंग्रेजी शराब पीने वाले शौकीनों की संख्या बड़ी है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! एक्शन की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget