एक्सप्लोरर

आगरा: लोगों पर भारी पड़ रही है सरकारी विभागों की लापरवाही, आशियाना उजड़ने का सता रहा है डर

आगरा में झोपड़ी में रह रहे लोगों की लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी कहते हैं कि लोग 20 साल से रह रहे हैं. डूडा के सर्वेयर ने गलत सर्वे किया और इसका खामियाजा आम लोगों को मिल रहा है. अधिकारियों और विभागों के समन्वय की कमी से गरीब आदमी पिस रहा है.

आगरा: पुरानी कहावत है कि 'करे कोई भरे कोई'. दो सरकारी दफ्तरों के समन्वय ना होने की सजा अब गरीबों को मिल रही है. आगरा से ऐसा ही मामला सामने आया है. थाना लोहामंडी क्षेत्र के राजनगर नई आबादी में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लोगों को उनका आशियाना उजड़ने का डर सता रहा है.

डरे हुए हैं लोग दरअसल, रेलवे लाइन से लगती हुई राजनगर नई आबादी में झोपड़ी में रह रहे 20 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया और डूडा ने सर्वे के बाद 4 लोगों के खाते में योजना के तहत आने वाली राशि भी स्थानांतरित कर दी. ऐसे में लाभार्थियों ने अपने आवास बना लिए. अचानक से एक दिन रेलवे में काम करने वाले मजदूर पहुंचते हैं और उनके आशियाने की छत पर हथौड़ा चलाने लगते हैं. पल भर में ही उनकी छत को तोड़ दिया जाता है. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रवर्तन दल तो वापस चला जाता है लेकिन अभी भी लोगों इस बात को लेकर डरे हुए हैं कि उनका घर उजड़ जाएगा.

लोगों को सता रहा है डर हेमलता के पास डूडा का नोटिस है और वो कहती हैं कि ''जाएं तो जाएं कहां, जो पैसे इस योजना से मिले थे उससे उन्होंने घर बनवा लिया है और नोटिस में ये लोग पैसे वापसी की बात कर रहे हैं. हम तो रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं. कैसे 2 लाख का इंतजाम करेंगे और पैसे वापस करेंगे.'' हेमलता के पति तीन पहियों वाला रिक्शा चलाते हैं और 6 संतानें हैं. परिवार को बेघर होने का डर सता रहा है. ऐसा ही कुछ हाल राधा का है जिनके घर को भी तोड़ दिया गया है. राधा के पति भी मजदूरी करके पेट पालते हैं.

पिस रहा है गरीब आदमी झोपड़ी में रह रहे लोगों की लड़ाई लड़ रहे समाजसेवी नरेश पारस कहते हैं कि ये लोग 20 साल से रह रहे हैं. डूडा के सर्वेयर ने गलत सर्वे किया और इसका खामियाजा इन लोगों को मिल रहा है. अधिकारियों और विभागों के समन्वय की कमी से गरीब आदमी पिस रहा है. जब नगर निगम ने रेलवे लाइन से लगती हुई जमीन पर रोड बना दी और टॉरेंट पावर ने बिजली कनेक्शन दे दिए तो रेलवे ने उस समय क्यों नहीं आपत्ति जताई. साथ ही कुछ चुनिंदा घरों को छोड़कर रेलवे लाइन से लगे घरों को क्यों छोड़ा जा रहा है ये भी बड़ा सवाल है.

आगरा: लोगों पर भारी पड़ रही है सरकारी विभागों की लापरवाही, आशियाना उजड़ने का सता रहा है डर सबके लिए समान नीति होनी चाहिए जब मामला आगरा मेयर नवीन जैन के संज्ञान में लाया गया तो वो खुद अधिकारियों से बात करने की बात कह रहे हैं. मामले को लेकर कहीं ना कहीं डूडा पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं कि कैसे सामंजस्य और समन्वय की कमी के चलते गरीबों के आशियाने पर खतरा मंडरा रहा है. सभी के लिए समान नीति होनी चाहिए.

नहीं दिया गया नोटिस जब एबीपी गंगा की टीम ने इस पूरे मामले को लेकर रेलवे से उनका पक्ष जानना चाहा तो आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी तरफ नोटिस नहीं दिया गया है. लेकिन, हमारी सम्पत्ति में कोई अतिक्रमण होता है तो सतत प्रक्रिया के तहत रेलवे अपना अभियान चलाता रहता है.

आगरा: लोगों पर भारी पड़ रही है सरकारी विभागों की लापरवाही, आशियाना उजड़ने का सता रहा है डर

गलती मानने को तैयार नहीं वहीं, डूडा विभाग जो सबसे ज्यादा दोषी है अपनी गलती मानने को ही तैयार नहीं है. डूडा का क्लस्टर हेड संतोष चौगले का कहना है कि इस योजना में 10 रुपए के स्टांप पर आवेदक से ही स्वत: प्रमाणित पत्र लिया जाता है. इन लोगों ने अपना भू स्वामित्व बताया है लेकिन ये सूचना गलत निकली. लेकिन, सवाल ये उठता है कि डूडा की सर्वे एजेंसी ने क्यों जांच नहीं की या गलत रिपोर्ट लगाई. इस पर संतोष कहते हैं कि उस सर्वेयर को हटा दिया गया है.

परेशान हैं लोग कुल मिलाकर विभागों के आपसी समन्वय ना होने का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है. उन्हें डर है कि उनका बचा हुआ घर भी तोड़ दिया जाएगा. डूडा से जो 2 लाख रुपए मिले थे लोगों ने उससे घर बनवा लिया है. कैसे पैसा वापस करेंगे इसे लेकर भी लोग परेशान हैं.

ये भी पढ़ें:

UP: कोरोना काल में हो गया 'खेला', पीपीई किट और मास्क सप्लाई के नाम पर हुआ करोड़ों का घोटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
शामली: पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
पुराने विवाद में महिला पर फेंका तेजाब, समझौते का दबाव बना रहा था आरोपी
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़
कांवड़ यात्रा: मेरठ के 3 दोस्तों की अनोखी कांवड़, देखने के लिए उमड़ी भीड़

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget