एक्सप्लोरर

Agra: आगरा में सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, नगर निगम ने तैयार किया प्लान

UP News: दिवाली के पहले हर कोई अपने घरों की सफाई करता है, सफाई के दौरान घरों से निकलने वाले कूड़े को उठाने के लिए आगरा नगर निगम अतिरिक्त गाड़ियां चलाएगा. सड़क पर कूड़ा फेकने वालों पर कार्रवाई होगी. 

Diwali 2024: दिवाली का त्यौहार आने को है जिसे लेकर आगरा नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है. नगर निगम ने दिवाली के त्यौहार पर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अभियान शुरू किया है. सड़को पर कूड़ा फेंकने वालो की अब खैर नहीं है, अगर घरों का कूड़ा बाहर खुले में सड़को पर फेंका तो कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है क्योंकि आगरा स्मार्ट सिटी के कैमरे के जरिए नगर निगम की टीम शहर की निगरानी कर रही है.

दिवाली के त्यौहार पर हर घर की सफाई होती है और बड़ी मात्रा में घरों का कूड़ा निकलता है. नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन लगाए जा रहे है और शहरवासियों से अपील की जा रही है कि कूड़ा फेंकने के निर्धारित जगह पर ही कूड़ा डालें या फिर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाले वाहनों को कूड़ा दे. दिवाली त्यौहार बड़ा त्यौहार माना जाता है जिसकी तैयारी हर घर में काफी दिनो पहले से ही शुरू हो जाती है.

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
घरों की सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है जिसे आमतौर पर यूंही बाहर फेंक दिया जाता है पर अब ऐसा नहीं करना क्योंकि आप के ऊपर तीसरी नजर की निगरानी है जिसके जरिए आप पर नजर रखी जा रही है. शहर भर में लगे हुए स्मार्ट सिटी के कैमरे आपकी उस तस्वीर को कैद कर सकते है जिससे शहर गंदा हो रहा है, अगर सड़क पर कूड़ा फेंकने नजर आए तो चिन्हित कर कार्रवाई भी की जाएगी.

आगरा नगर निगम स्मार्ट सिटी के शहर भर में लगे हुए 1500 कैमरो के जरिए निगरानी कर रहा है. शहर की सड़को या चौराहों पर अगर कूड़ा फेंका तो स्मार्ट सिटी के कैमरे तस्वीर को कैद कर लेंगे और फिर नगर निगम की टीम चिन्हित कर कार्रवाई करेंगी. यह निगरानी शहर को साफ रखने के लिए की जा रही है जिससे शहरभर की सड़कें साफ रहे है और दिवाली का त्यौहार साफ सुथरे माहौल मनाया जा सकें.

कूड़ा उठाने के लिए लगाई अतिरिक्त गाड़ियां
इस अभियान को लेकर आगरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि दिवाली के त्यौहार पर घरों से बड़ी मात्रा में कूड़ा निकलता है जिसको सड़को पर फेक दिया जाता है. नगर निगम की ओर से कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त गाड़ी लगाई जाएंगी. शहर भर में स्मार्ट सिटी के 1500 केमरे के जरिए निगरानी भी की जा रही है. हमारी टीम निगरानी कर रही है अगर कोई कूड़ा फेंकता दिखा तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी. हमारी शहरवासियों से अपील है कि कूड़ा नगर निगम की गाड़ी में ही डाले या फिर निर्धारित जगह पर ही डाले जिससे शहर साफ रहे है.

ये भी पढ़े: Khair ByPolls 2024: अलीगढ़ की खैर सीट पर कब होंगे By Elections? चुनाव आयोग ने कर दिया तारीखों का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget