एक्सप्लोरर

Agra News: फतेहाबाद कस्बे का नाम सिंदूरपुरम करने की मांग, जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पेश

UP News: आगरा के फतेहाबाद कस्बे का नाम बदलकर सिंदूरपुरम करने की मांग की गई है. जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में रखा गया है. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने दी है.

Agra News: आगरा के फतेहाबाद कस्बे का नाम बदलने का प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में रखा गया है जिसमें कहा गया है कि गुलामी के प्रतीक नाम को बदलना चाहिए. इसके साथ ही फतेहाबाद क्षेत्र के बादशाही बाग का भी नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव में मांग की गई है कि फतेहाबाद कस्बे का नाम बदलकर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर सिंदूरपुरम किया जाना चाहिए. साथ ही क्षेत्र के बादशाही बाग का नाम बदलकर ब्रह्मोस मिसाइल और ब्रह्मा जी के नाम पर ब्रह्मनगर किया जाना चाहिए. इसकी जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने दी है.

भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध सफलता व शौर्यपूर्वक ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम देने के बाद से देश में हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है. देशभक्ति और देश के शौर्य को प्रदर्शित करने वाले ऑपरेशन सिंदूर का असर आगरा में भी दिखाई देने लगा गया है. आगरा की जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश किया गया है जिसमें नाम बदलना की मांग की गई है.

फतेहाबाद का नाम सिंदूरपुरम करने की मांग
बताया गया है कि फतेहाबाद कस्बे का नाम पूर्व के समय में सामूगढ़ हुआ करता था जिसे बाद में बदलकर फतेहाबाद कर दिया गया था. अब फतेहाबाद नगर व फतेहाबाद विधान सभा का नाम बदलकर सिन्दूरपुरम करने का प्रस्ताव किया गया है. साथ ही बादशाही बाग का नाम ब्रहमोस मिसाइल के नाम पर व जगत पिता ब्रहमा जी के नाम पर बादशाही बाग का नाम बदलकर श्री ब्रहमाबाग करने का भी प्रस्ताव रखा गया.

आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव किया गया है, अधिकतर सदस्यों के द्वारा इस प्रस्ताव पर सहमति दर्ज कराई गई है. बता दें कि फतेहाबाद आगरा जिला के प्रमुख स्थानों में से एक है, फतेहाबाद आगरा की विधानसभा सीट भी है. जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने बताया कि गुलामी के प्रतीक नाम को बदलने का प्रस्ताव किया गया है, यह नाम गुलामी के प्रतीक है जिन्हें बदलने का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ में रनवे के 10 किलोमीटर के आसपास अब नहीं कर सकेंगे ये काम, प्रतिबंध लगाने की हुई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget