एक्सप्लोरर

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

प्रयागराज के बाद अब बरेली में भी 125 गायों की मौत का मामला सामने आया है। जहां बरेली के मेयर उमेश गौतम का दावा है कि पिछले 4 महीने में 125 गायों की मौत हुई है।

बरेली, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही गायों की मौतों पर सख्त रुख दिखा रहे हों, लेकिन प्रदेश में गोवंशों की मौत का सिलसिला थमता नहीं नजर आ रहा है। यूपी में अलग-अलग जिलों से गाय की मौतों की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला बरेली का है, जहां पिछले 4 महीने में कान्हा उपवन में 125 गायों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पूरे मामले की शिकायत मेयर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी है।

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

चार महीने में 125 गायों की मौत पर हड़कंप

करोड़ो रुपयों की लागत से बनकर तैयार हुआ बरेली के कान्हा उपवन का उद्घाटन खुद नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था। उम्मीद थी कि अब जिले में कोई भी आवारा पशु सड़क पर घूमता नहीं दिखाई देगा और न ही भूख से किसी गौवंश की मौत होगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा। इसी कान्हा उपवन में 4 महीनों के अंदर 125 गायों की मौत हो गई। इसका खुलासा मेयर उमेश गौतम ने किया। मेयर ने उन सभी मृत गायों के मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाकर इस बात का सबूत दे दिया कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत कैसे हो गई। ये सभी प्रमाण पत्र नगर स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बनाए गए हैं।

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

मेयर का गंभीर आरोप

मेयर का कहना है कि नगर निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां गायों को पकड़कर लाया जाता है और छोड़ने के नाम पर जुर्माने के अलावा मोटी रकम भी वसूली जाती है। जब इस बात का हमने विरोध किया तो हमारे और पार्षदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई। मेयर का कहना है कि उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दे दी है। मेयर ने गायों की मौत के लिए अफसरों के खिलाफ सीएम से कार्रवाई की मांग की है।

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

'मेयर के सभी आरोप निराधार' 

वहीं, इस मामले में आईएएस नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन का कहना है कि मेयर के सभी आरोप निराधार है। उनके पास कोई सबूत नहीं हैं। नगर आयुक्त का कहना है कि मैं, डीएम और सीडीओ अक्सर कान्हा उपवन की विजिट करते रहते है। वहां पर एक डॉक्टर जानवरों की जांच के लिए रोजाना जाते हैं। उनका कहना है कि गाय को लेकर सीएम काफी सख्त हैं और कुछ दिनों पहले ही सीएम ने इस मामले पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की थी।

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

मेयर, 25 पार्षद समेत 50 पर मुकदमा दर्ज

बता दें कि बरेली के मेयर उमेश गौतम, 25 पार्षदों समेत 50 लोगों पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान का आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी आदेश पर जबरन हस्ताक्षर कराने और अभद्रता करने के चलते ये मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नगर निगम Vs मेयर

बरेली नगर निगम इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। मेयर और नगर आयुक्त की लड़ाई की वजह से शहर भर की सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी हुई है, और बरसात में शहर की कई पॉस कॉलोनियों में भी इस बार पानी भर जा रहा है।

अब बरेली में गाय की मौत पर बवाल, मेयर का दावा - 4 महीने में 125 गायों की हुई मौत

कई शहरों से गायों की मौत के मामले आए सामने

बता दें कि इससे पहले प्रयागराज से भी गायों की मौत की खबर सामने आई थी। जहां बीते दिनों गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही से 35 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। प्रयागराज में हुई करीब 40 गायों की मौत पर सरकारी अमले का दावा है कि इन गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि स्थानीय लोग इन दावों को झुठला रहे हैं। प्रयागराज के अलावा कई इलाकों से गायों की मौत की खबरों ने प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
यूपी MLC चुनाव से पहले BJP में बगावत, देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा अपमान का बदला
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget