एक्सप्लोरर

राजाजी पार्क में हाथियों को रेल दुर्घटना से बचाएगा एडवांस एनिमल डिटेक्शन सिस्टम, जानें- क्या है खास

रेल पटरी को एलिफेंट प्रूफ बैरिकेडिंग से कवर कर दिया जाएगा और केवल उन छह स्थानों पर बेरिकेडिंग नहीं की जाएगी जहां से जंगली हाथी आवागमन करते रहे हैं।

ऋषिकेश, एजेंसी। राजाजी पार्क से होकर गुजरने वाले 18 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर जंगली हाथियों को रेल गाड़ियों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाने के लिए जल्द ही 'एडवांस एनिमल डिटेक्शन सिस्टम' स्थापित किया जायेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो ने बताया कि यह सिस्टम अगले छह माह में स्थापित कर दिया जायेगा।

विदित हो कि पार्क की हरिद्वार और कांसरो रेंज से गुजरने वाले इस रेलवे ट्रैक पर अभी तक दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों सहित कई वन्य जीव ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं । पात्रो ने कहा कि इस ट्रैक के विद्युतीकरण के बाद ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका और अधिक हो गयी थी जिसके चलते वन्य जीवों की जीवन रक्षा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी की तकनीकी पर आधारित यह प्रणाली स्थापित की जा रही है।

राजाजी पार्क में हाथियों को रेल दुर्घटना से बचाएगा एडवांस एनिमल डिटेक्शन सिस्टम, जानें- क्या है खास

पात्रो ने कहा कि 18 किलोमीटर लंबी पटरी को एलिफेंट प्रूफ बैरिकेडिंग से कवर कर दिया जाएगा और केवल उन छह स्थानों पर बेरिकेडिंग नहीं की जाएगी जहां से जंगली हाथी प्रायः आवागमन करते रहे हैं।

पात्रों ने कहा कि इन चिन्हित छह स्थानों पर रेलवे ट्रैक से 50 मीटर की दूरी पर दोनों ओर 10 सीस्मिक सेंसर और थर्मल कैमरे लगाए जाएंगे। ये सेंसर तथा कैमरे किसी भी आवागमन पर कम्पन का पता चलते ही सूचना सेंट्रल सर्वर को भेजेंगे। सर्वर में लगा इलेक्ट्रॉनिक सर्किट तथा सॉफ्टवेयर सूचना का अध्ययन करेगा और हाथी के मौके पर होने की पुष्टि होने पर एलर्ट जारी कर गश्त कर रहे स्टाफ, रिज़र्व प्रशासन, रेलवे के लोको पायलट तथा पास के रेलवे स्टेशन को सूचित करेगा।

राजाजी पार्क में हाथियों को रेल दुर्घटना से बचाएगा एडवांस एनिमल डिटेक्शन सिस्टम, जानें- क्या है खास

इस प्रणाली को चंडीगढ़ स्थित भारत सरकार के 'सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंटेशन रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन' ने विकसित किया है। देश में पहली बार प्रयोग में लायी जा रही इस टेक्नोलॉजी के पायलेट प्रोजेक्ट में उत्तराखंड सरकार के राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ केंद्रीय वन मंत्रालय, भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूएफ पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

राजाजी पार्क में हाथियों को रेल दुर्घटना से बचाएगा एडवांस एनिमल डिटेक्शन सिस्टम, जानें- क्या है खास

पात्रो ने बताया कि यह टेक्नोलॉजी लागत के हिसाब से किफायती होगी। इसकी मदद से गश्त पर लगे मानव संसाधन का ज्यादा बेहतर तरीके से और सटीक स्थानों पर ही सदुपयोग होगा। टेक्नोलॉजी से मानवीय भूलों के कारण होने वाली गलतियों की संभावना न्यूनतम स्तर पर आ जायेगी। सबसे बड़ा फ़ायदा तो यह होगा कि रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना से जंगली हाथियों के जीवन की रक्षा सम्भव हो सकेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget