एक्सप्लोरर

'देश के लिए लड़ने वाले कभी...', विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है, जिस पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि देश के लड़ने वाला कभी नहीं हारता है.

Acharya Pramod Krishnam on Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके इस एलान पर पूर्व कांग्रेस नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विनेश का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के लिए लड़ने वाले कभी नहीं हारते हैं. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर पोस्ट में कहा- 'देश के लिये “लड़ने” वाला कभी नहीं हारता, भारत को तुम पर गर्व है विनेश, जो लोग उदासी और मायूसी भरी बातें कर के मातम मना रहे हैं वो आपके कद और “पराक्रम” को छोटा करने में लगे हैं, आप विजयी थीं और विजयी रहेंगी, भारत माता की जय.'

विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान
इससे पहले विनेश फोगाट ने आज सुबह सोशल मीडिया के जरिए कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी. इस दौरान वो काफी भावुक और टूटी हुई नजर आईं. विनेश ने एक्स पर लिखा 'मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना. आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी.'

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 की महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी प्रतिद्धंदी को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी. जिसके बाद उनका एक मेडल पक्का हो गया था. ओलंपिक के इतिहास में महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली वो पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थी. 

फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया. 50 किग्रा की कैटेगरी में उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसके बाद वो डिस्क्वालिफाई हो गईं. उनके पास गोल्ड मेडल जीतने के मौका था लेकिन, अयोग्य घोषित होने के बाद वो सिल्वर मेडल से भी चूक गई. विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने की खबर ने उनके फैंस को दुखी कर दिया है. 

बागी विधायक अभय सिंह की सीएम योगी से मुलाकात पर भड़की सपा, कहा- ऐसे गद्दारों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget