एक्सप्लोरर

'मल्लिकार्जुन खरगे का जलाभिषेक करें राहुल गांधी', ज्योतिर्लिंग वाले बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी को अब चुनाव में शिव मन्दिर जाने की कोई जरूरत नहीं है, घर में ही “ज्योतिर्लिंग” प्रकट हो गया है.

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग को लेकर बयान दिया है जिस सियासत तेज हो गई है. वहीं  पूरे विवाद पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब चुनाव में शिव मंदिर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब उनके घर में में ज्योतिर्लिंग प्रकट हो गया है. वहीं संभल हिंसा को लेकर भी उन्होंने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी को अब चुनाव में शिव मन्दिर जाने की कोई जरूरत नहीं है, घर में ही “ज्योतिर्लिंग” प्रकट हो गया, कांग्रेस के सभी नेताओं को अब हर सोमवार को मल्लिकार्जुन खरगे जी का अभिषेक करना चाहिये और कम से कम एक लोटा जल अवश्य चढ़ाना चाहिए. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग भी किया. 

संभल हिंसा को लेकर दिया बयान
आचार्य कृष्णम ने इस दौरान संभल हिंसा पर सदन में चर्चा की मांग को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि जिन लोगों ने वहां दंगा कराया अब वो संसद में भी दंगल करवाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर  हमला करते हुए कहा कि 'संभल में दंगा करवाने वाले, अब संसद में भी दंगल करवाना चाहते हैं.' उन्होंने इससे पहले भी संभल हिंसा का अंतर्राष्ट्रीय साजिश करार देते हुए कहा कि संभल को बदनाम करने की साज़िश है. यहां भगवान कल्कि का अवतार होना है.

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग को लेकर बयान दिया जिस पर विवाद हो गया है. उन्होंने अपने नाम का मतलब बताते हुए कहा कि 'मैं हिंदू हूं, मेरा नाम मल्लिकार्जुन है, मैं 12 ज्योतिर्लिंगों में एक पवित्र ज्योतिर्लिंग भी हूं. मेरे पिताजी ने मेरा नाम ऐसा रखा है.' खरगे के इस बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया, बीजेपी इस मुद्दे को लेकर हमलावार हो गई. भाजपा ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत
अम्बेडकरनगर: सपा बागी विधायक के फलाहार में जुटे भारी समर्थक, दिखाई सियासी ताकत

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget