एक्सप्लोरर

बागपत शुगर मिल में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर लग रहे आरोपी को बचाने के आरोप

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीते दिनों एक चीनी मिल में फायरिंग की घटना की बात सामने आ रही है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भले ही गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस की कार्यशैली को देखकर उस पर सवाल उठने लगे हैं.

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में आम लोगों की रक्षा में तैनात थानेदार बेलगाम हो गए हैं. यहां थानों में समय पर न तो मुकदमे दर्ज कर रहे और न ही अफसरों को बड़ी घटनाओं की जानकारी दे रहे हैं. ताजा उदाहरण सामने है रमाला थाना पुलिस का, जहां नौ मार्च को रमाला चीनी मिल परिसर में हुए बवाल को पुलिस पचाने की तैयारी में जुटी हुई है.

यही नहीं बागपत पुलिस कर्मियों ने अफसरों तक को तीन दिन घटना की जानकारी से दूर ही रखा. चीनी मिल अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि फायरिंग करने वाले आरोपित की तमंचे के साथ फर्जी गिरफ्तारी भी दिखा दी. अफसरों के संज्ञान में मामला आने के बाद पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी गई है.

चीनी मिल में हुई थी फायरिंग

बता दें कि नौ मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे कुछ किसान नशे की हालत धुत होकर बागपत के रमाला सहकारी चीनी मिल में गन्ना तुलवाने पहुंचे और गन्ना यार्ड में लाइन तोड़कर यार्ड सुपरवाइजर के पास पहुंचे और अपना गन्ना तौल कराने के लिए पहले टोकन काटने की जिद पर अड़ गए. इसी बात पर सुपरवाइजर और किसानों के बीच विवाद हो गया.

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी वारदात

मामला बढ़ता देखकर एक किसान ने फोन कर अपने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया. आरोपियों ने आते ही अवैध असलहे से चीनी मिल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सुपरवाइजर और दूसरे किसानों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. आरोपी असलहे लहराते हुए फरार हो गए. उधर, फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद चीनी मिल में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस पूरी घटना की तहरीर रमाला थाने में 10 मार्च की रात नौ बजे दे दी गई है, लेकिन 11 मार्च की शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है.

पुलिस पर लग रहे बचाने के आरोप

बताया जा रहा है कि यह घटना नौ मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है. पुलिस ने रात के समय ही फायरिंग करने के आरोपी प्रियवृत निवासी एलम को हिरासत में ले लिया था, लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस के आला अफसरों को नहीं दी और न ही मुख्य गन्ना अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, बल्कि रमाला थाना पुलिस ने मुख्य गन्ना अधिकारी की तहरीर आने से पहले ही अपनी ओर से आरोपी युवक से तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चीनी मिल के बाहर से उसकी गिरफ्तारी दर्शा दी. जबकि पुलिस ने उसे चीनी मिल के अंदर से ही हिरासत में ले लिया था.

इस घटना को रमाला पुलिस ने अफसरों से भी छिपाए रखा. अब मामला संज्ञान में आने और मुख्य गन्ना अधिकारी की तहरीर थाने में पहुंचने और उसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले में जांच बैठा दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः डिजिटल न्यूज़ के प्रतिनिधियों से प्रकाश जावड़ेकर ने की चर्चा, कहा- नए IT नियम डिजिटल प्रकाशकों पर डालते हैं कुछ जिम्मेदारियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेज के स्टाफ की अटकी सैलरी, विरोध में DUTA ने यूनिवर्सिटी की शटडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक
मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget