एक्सप्लोरर

ABP GANGA ELECTION TOP 10: मतदान से जुड़ीं अबतक की बड़ी खबरें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर मतदान जारी। एबीपी गंगा इलेक्शन टॉप-10 में देखिए अबतक की मतदान से जुड़ी बड़ी खबरें।

1.

दोपहर 1 बजे तक 10 लोकसभा सीटों पर 35.49 फीसदी मतदान हुआ। मुरादाबाद में 39.24%, रामपुर 35.80%, संभाल 37.92%, फिरोजाबाद 34.82%, मैनपुरी 30.81%, एटा 36.88%, बदायूं 34.10%, आंवला 33.44%, बरेली 36.32% और पीलीभीत में 35.51% मतदान हुआ।

2.

फिरोजाबाद में गठबंधन प्रत्याशी और सपा नेता अक्षय यादव ने कहा कि हम बहुत भारी मतों से जीत रहे हैं। कोई भी फाइट में नहीं है, एकतरफा गठबंधन के लिए वोट पड़ रहा है। हर तरफ साइकिल साइकिल है। जहां पर बीजेपी का वोट निकलता था वहां पर भी साइकिल का वोट निकल रहा है। बता दें कि अक्षय यादव फिरोजाबाद के सिटिंग सांसद हैं। इस बार उनके चाचा शिवपाल यादव उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं।

3.

रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने जनता से घर से निकल कर वोट करने की अपील की और अच्छे लोगों को वोट करने को कहा और बिना नाम लिए अपने विपक्षी (आजम खान)पर निशाना साधते हुए कहा महिलाओं के अस्मिता को को ठेस पहुंचाने वाले को हराएं।

4.

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने चुनाव आयोग से 300 ईवीएम खराब होने की शिकायत की। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ने अब्दुल्ला के आरोपों को खारिज किया। जिलाधिकारी ने कहा कि 20-25 ईवीएम खराब हुई थी, जिन्हें ठीक करा दिया। अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

5.

EVM खराबी पर अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे भारत में ईवीएम में खराबी आ रही है या बीजेपी के लिए मतदान हो रहा है। डीएम का कहना है कि ईवीएम ऑपरेट के लिए अधिकारी अप्रशिक्षित हैं। 350 से ज्यादा ईवीएम बदले जा चुके हैं. यह एक आपराधिक लापरवाही है।

6.

पीलीभीत संसदीय क्षेत्र से सपा गठबंधन प्रत्याशी हेमराज वर्मा ने अपने पैतृक गांव जाकर मतदान किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी वरुण गांधी ने आज अपना वोट कहां डाला है यह जनता अच्छी तरह जानती है। और बाहरी व्यक्ति को किसी भी हाल में यहां की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। मां- बेटे के खेल को जनता पूरी तरह समझ गई है अब उसे खत्म करने के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है और सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने के लिए कमर कस ली है।

7.

सम्भल से सपा उम्मीदवार डॉ. शफीकउर रहमान बर्क ने कहा की जनता मुझे नाम से भी पसंद करती हैं और काम से भी पसंद करती है। उन्होंने ईवीएम गड़बड़ी पर निशाना साधाते हुए कहा कि मुस्लिम इलाकों में मशीन खराब है।

8.

फिरोजाबाद में दो दुल्हनों ने पहले वोट डाला फिर ससुराल के लिए विदा हुईं। इनमें से एक की शादी 22 अप्रैल और दूसरी की शादी 23 अप्रैल को हुई। दोनों दुल्हनों ने आज अलग-अलग बूथों पर मतदान किया। पहली दुल्हन गुंजन शुक्ला है, जबकि दूसरी का नाम नम्रता राजोरिया है। नम्रता राजोरिया से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को उनकी शादी हुई है। उनके पति का भी कहना है कि कि वोट डालना देश हित के लिए बहुत जरूरी है और सब को वोट करना चाहिए

9.

मुरादाबाद में बूथ नंबर 231 पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चुनावकर्मी की पिटाई की। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनावकर्मी लोगों से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर बटन दबाने के लिए कह रहा था।

10.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। अहमदाबाद वोट डालने जाने से पहले पीएम मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट डालकर लोकतंत्र के पर्व में शामिल हुआ। जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद आता है उसी तरह का आनंद इस महापर्व में वोट डालकर आया है। पीएम ने कहा कि आतंकवाद का शस्त्र IED होता है, जबकि लोकतंत्र की ताकत VID यानी वोटर आईडी कार्ड होता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, 'दूध का दूध, पानी का पानी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, 'दूध का दूध, पानी का पानी नहीं...'
मुहर्रम पर शस्त्र प्रदर्शन और DJ बैन पर जियाउर्रहमान बर्क का तंज, 'ऐसे आदेशों के मुसलमान...'
मुहर्रम पर शस्त्र प्रदर्शन और DJ बैन पर जियाउर्रहमान बर्क का तंज, 'ऐसे आदेशों के मुसलमान...'
Agra News: देवर-भाभी के अवैध संबंधों में रिश्तों का कत्ल, रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या
आगरा: देवर-भाभी के अवैध संबंधों में रिश्तों का कत्ल, रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या
फतेहपुर में डबल मर्डर मामले में 14 दोषियों को उम्रकैद, बसपा नेता के बेटे और गनर की हुई थी हत्या
फतेहपुर में डबल मर्डर मामले में 14 दोषियों को उम्रकैद, बसपा नेता के बेटे और गनर की हुई थी हत्या

वीडियोज

Spoiler Alert: Vasudha का चेहरा नहीं देखना चाहतीं Chandrika, क्या हमेशा के लिए टूटेगा रिश्ता?
Bollywood News: डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा फैसला, 18 महीनों तक मीडिया से दूरी की तैयारी! (19.06.26)
Nissan Tekton SUV: Patrol जैसा लुक, लेकिन Hybrid मिलेगा या नहीं? #nissan #tekton #autolive
US-Iran Peace Deal: ईरान-यूएस डील पर संकट! इजरायल-हिजबुल्ला विलेन? Explained |ABPLIVE
MG Starlight 560 होगी सबसे affordable Plug-in Hybrid SUV! #mg #pluginhybrid #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
74 कोड़ों की सजा, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाया था गाना
74 कोड़ों की सजा, ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी ने स्लीवलेस ड्रेस पहनकर गाया था गाना
राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, 'दूध का दूध, पानी का पानी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: अखिलेश यादव का CM योगी पर निशाना, 'दूध का दूध, पानी का पानी नहीं...'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
BAN vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर
ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर
जियो हॉटस्टार टॉप ट्रेंडिंग्स, 6 महीने से एक्शन फिल्म ने जमा रखी है धाक, लिस्ट में देखें किस-किस का नाम
जियो हॉटस्टार टॉप ट्रेंडिंग्स, 6 महीने से एक्शन फिल्म ने जमा रखी है धाक, लिस्ट में देखें किस-किस का नाम
ट्रंप का बड़ा दावा- जी7 समिट के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी
ट्रंप का बड़ा दावा- जी7 समिट के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ा रही थीं मेलोनी
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
कारगिल में मुहर्रम पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश? प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील, जानें पूरा मामला
कारगिल में मुहर्रम पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की साजिश? प्रशासन ने की अफवाहों से बचने की अपील
Embed widget