एक्सप्लोरर

राशिफल 26 जून, 2019: मूल नक्षत्र वालों के लिए क्या है खास, जानिए आज का राशिफल

राशिफल 26 जून, 2019: मूल नक्षत्र का मुख्य तारा शौला बिच्छू का डंक है इस तारे की सतह का तापमान 30 हजार सेल्सियस आंका गया है। मूल नक्षत्र सबसे दक्षिणी नक्षत्र हैं। मूल नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है उनके अंदर कौन-कौन से गुण हैं इसको जानते हैं। साथ ही जानिए आज का राशिफल।

नई दिल्ली। मूल नक्षत्र का मुख्य तारा शौला बिच्छू का डंक है इस तारे की सतह का तापमान 30 हजार सेल्सियस आंका गया है। मूल नक्षत्र सबसे दक्षिणी नक्षत्र हैं। मूल नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है उनके अंदर कौन-कौन से गुण हैं इसको जानते हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज ऑफिस में आपको रूटीन वर्क पर ही फोकस रहेगा। ऑफिस की स्थितियां सामान्य रहेगी। कुछ नए लोगों से संपर्क होगा दिन कार्य के अनुकूल रहेगा। मेष राशि की महिलाएं आज अपने घर को सुसज्जित करें। यदि सजावट से संबंधित वस्तुओं की ख़रीददारी कर सकती हैं। आज यदि आपके ऊपर की तीसरी पीढ़ी यानी दादा-दादी, नाना- नानी की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो तो अवश्य करें। ग्रहीय स्थिति आपके पुण्यों को बढ़ाना चाहती है।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

आपके द्वारा पिछले हफ्ते जो कार्य किया गया था, आज उसका आउटपुट आ सकता है। ऑफिस में आपके मन मुताबिक कार्य मिलेंगे, संतोषजनक स्थिति रहेगी। आप पर सूर्य की कृपा है। सुबह उठकर योगाभ्यास करने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपको मानसिक शांति और शारीरिक बल प्राप्त होगा। दूसरों के विवाद में बहुत अधिक रुचि न लें। इससे आपका समय भी बर्बाद होगा और लाभ भी कुछ नहीं मिलेगा। हो सकता है कि विवाद आपको भी घेर ले।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

धार्मिक यात्रा का प्लान बन रहा हो तो जा सकते हैं। क्योंकि समय है कामकाज से थोड़ा आराम लेकर मानसिक शांति प्राप्त करने का। किसी तीर्थस्थल पर समय व्यतीत करना उत्तम रहेगा। बाहर के बने तले-भुने हुए खाने से बचना चाहिए। इस प्रकार से बना खाना आपको रोग दे सकता है। यदि आपको कोई हल्की फुल्की बीमारी है, तो बिस्तर न पकड़े। दवाई खाकर काम करें और एक्टिव रहें। लगातार काम न करें, काम के बीच में थोड़ा रेस्ट ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

अधिक उतावलापन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखते हुए कार्य को निपटाएं। आज आपको ऑफिस में अपने काम से काम रखना है। ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बचकर रहें। किसी के विवाद में दखल न दें। अन्यथा आपको बेवजह नुकसान हो सकता है। आज यदि बच्चे किसी गैर जरूरी चीज की डिमांड करते हैं तो उसे पूरा करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को अवश्य देख लें। धन से संंबंधित समस्या हो सकती है, धन बचाकर चलें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आपमें उत्साह भरपूर है, ज्ञान की भी कमी नहीं है। बस अब आपको काम में ही लगना बाकी है। कड़ी मेहनत के बाद रिजल्ट भी अच्छे मिलेंगे। अगर आपका प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपका पक्ष कमजोर हो सकता है, इसलिए अपने पेशबंदी कागजात एवं अन्य दस्तावेज आदि मजबूत रखें। पर्यावरण जागरुकता से संबंधित कार्य करें। इसके लिए घर या घर के आस-पास पार्क बना कर पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की गुणवत्ता को देखकर लोग आप के प्रति आकर्षित होंगे। आपको अपने कार्य से अधिकारियों का दिल जीतना है, जो कि आपकी उन्नति के लिए आवश्यक है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि समय प्रतिकूल चल रहा है। विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपको कार्य की शुरुआत ईश्वर का ध्यान करने के बाद ही करनी चाहिए। पिछले कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद देना है। आगे भी ईश्वर की कृपा से ही आपके सारे कार्य बनेंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope)

सहयोगियों के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए और यही गुण आपकी कीर्ति में चार चांद लगाएगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता अधिक रहेगी। बच्चों को नियमित अपना होम वर्क समाप्त करने की सलाह दें, नहीं तो कार्य अधूरे रह सकते हैं। घर से निकलने से पहले अपने वाहन की जांच कर लें। क्योंकि मार्ग में वाहन खराब होने की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। आज इस वाक्य को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा। आज मनचाहा रिजल्ट पाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। आपको समय को महत्व देना चाहिए। इसके लिए आपको टाइम टेबल के अनुसार प्रत्येक कार्य का समय तय करना होगा। टाइम पर काम करने की आदत आपकी उन्नति में सहायक होगी। वृश्चिक राशि के बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, इससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा और मनोबल भी बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आप में ज्ञान की कमी नहीं है, बस उसका सही जगह प्रयोग करना है। कई बार ज्ञान होने के बावजूद काम आलस्य में रह जाता है। आलस्य को लेकर सचेत रहें। आज सुख में कमी रहेगी। लेकिन समृद्धि यानी धन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। इस समय केवल धन पर ही फोकस करना है ताकि इसके द्वारा भविष्य में सुख प्राप्त किया जा सके। गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। मामूली समस्या होने पर भी डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज अपने कार्यों को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना चाहिए। जिससे कार्य आसान व जल्दी हो जाएंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध आ सकता है, इसलिए ठंडे दिमाग से काम करें और कूल रहें। यदि आपके मन मुताबिक कार्य न हो तो सामने वाले को प्यार से समझाएं। आज अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, कीमती वस्तुएं, आभूषण, मोबाइल आदि संभालकर रखें। इनके चोरी होने व खोने की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) 

ऑफिस के कामों के चलते घर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसलिए कोशिश करिये कि घर की आवश्यक वस्तुओं को किसी के माध्यम से घर पहुंचा दें। आज परिवार में कोई वृद्ध नाराज हो सकता है। यदि उनकी कोई समस्या हो तो उसका समाधान कराने की कोशिश करें ताकि उनकी नाराजगी कम हो। आज उधार देने से बचें। यदि किसी को उधार देना भी है तो उधार वापसी का आश्वासन मिलने पर ही दें। अधिक हवन में हाथ जल सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

कार्य बनने में मुश्किलें आ रही हों तो आप बड़े भाईयों से मदद ले सकते हैं। उनके मार्गदर्शन से आपका कार्य सफल होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने काम को दुरुस्त रखें। उच्चाधिकारी आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। भविष्य को लेकर सेविंग करने के लिए आज कदम बढ़ा सकते हैं। जिसमें कि आप फिक्स्ड डिपॉजिट व आर.डी. खुलवने की सोच रहें हो तो वह भी सकते हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
Gonda News : रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार
गोंडा: रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget