एक्सप्लोरर

यूपी: दबंगों ने की रेप पीड़िता के अपहरण की कोशिश, बचाने आए गवाह की गोली मारकर हत्या

यूपी के शामली जिले में रेप पीड़िता के अपहरण की कोशिश के दौरान बदमाशों ने गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी. युवती ने आरोपियों पर दो साल पहले रेप का आरोप लगाया था. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Shamli Murder News: यूपी के शामली जिले में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं. आए दिन यहां बदमाश बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कैराना इलाके का है. यहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक रेप के एक मामले का गवाह बताया जा रहा है. युवक की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है. मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

दरअसल, गांव की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ पूजा के लिए मंदिर जा रही थी. इसी दौरान गांव के दो दबंग युवक युवती को पकड़कर खेत में ले जाने लगे. छोटी बहन के शोर मचाने पर पड़ोसी युवक अजय और उसकी मां ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर बदमाशों ने अजय की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. हत्या की खबर के बाद सीओ कैराना भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं.

बताया जा रहा है कि भूरा गांव के दबंग युवती के अपहरण की कोशिश कर रहे थे. इन्हीं बदमाशों के खिलाफ युवती ने दो साल पहले रेप का केस दर्ज कराया था. इसी केस में अजय गवाह था. रेप की शिकायत करने वाली युवती मंदिर जा रही थी. तभी दबंग युवकों ने उसके अपहरण की कोशिश की. बदमाश युवती को पास में मौजूद खेत में ले जाने लगे. इसी दौरान युवती की छोटी बहन के शोर मचाने पर अजय और उसकी मां ने दबंगों का विरोध किया. बदमाशों ने युवती को छोड़ दिया, लेकिन अजय को खेत के अंदर खींचकर ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. 

घटना की सूचना मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए. ग्रामीणों की सूचना पर कैराना सीओ और कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा आनन-फानन में फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

पहले भी हुए अजय पर हमले
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक अजय के ऊपर गवाही देने के विरोध में पहले भी तीन चार बार हमले हो चुके हैं. आरोपियों द्वारा युवती पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव भी बनाया जा रहा था. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें:

Kedarnath Dham: निर्माण के लिए केदारनाथ में किये जा रहे ब्लास्ट पर भड़के तीर्थपुरोहित, कहा- ये बड़ा खतरा

Video: तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान की पंक्तियां भूले सपा सांसद एसटी हसन, जमकर हुई फजीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित...', डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
आजमगढ़: भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
भू-माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, फर्जी खतौनी से जमीन हड़पने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget