एक्सप्लोरर

पानी गंदा किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, 5 से 10 लाख तक देना पड़ सकता है जुर्माना

सबमर्सिबल के साथ एक मीटर लगाने की भी तैयारी है जो बताएगा की पानी का कितना दोहन किया जा रहा है। यानी कुल मिलकर अब आप जितना पानी का दोहन करेंगे उतना वापस भी करना होगा।

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। शिक्षण संस्थान हो या सरकारी कार्यालय, सभी को अपने यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का इंतजाम करना होगा। जो उद्योग अपने यहां का केमिकल पाइप के सहारे जमीन के नीचे पानी में पहुंचाएंगे उनको जेल की हवा तक खानी पड़ेगी। जल संचयन और संरक्षण के लिए लाये जाने वाले उत्तर प्रदेश भूजल प्रबंधन और नियमन 2019 एक्ट को लेकर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अहम बैठक की। बैठक में 18 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जितना इस्तेमाल करेंगे पानी, उतना करना होगा वापस मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया की ये कानून जल संचयन और संरक्षण को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। इसके बाद किसी को भी सबमर्सिबल लगवाने से पहले अनुमति लेनी होगी। जहां पहले से सबमर्सिबल लगा है उनको भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो भी सबमर्सिबल लगवाएगा उसे अपने यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का भी इंतजाम करना होगा। सबमर्सिबल के साथ एक मीटर लगाने की भी तैयारी है जो बताएगा की पानी का कितना दोहन किया जा रहा है। यानी कुल मिलकर अब आप जितना पानी का दोहन करेंगे उतना वापस भी करना होगा।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था पर ही मिलेगी मान्यता इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों जैसे पुलिस थाने, कलेक्ट्रेट या बाकी जगह भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करनी होगी। स्कूल कॉलेजों को दी जाने वाली मान्यता की शर्तों में इसको शामिल किया जायेगा। प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के कोर्स में जल संचयन और संरक्षण की पढाई को शामिल किया जायेगा।

5 से 7 साल की जेल, 10 लाख तक जुर्माना कानून में यह भी व्यवस्था होगी की अगर किसी उद्योग से केमिकल पाइप के सहारे निकालकर जमीन में पानी तक जा रहा है तो 5 से 7 साल सजा और 5 से 10 लाख जुर्माना देना होगा। ये सभी व्यवस्था अगली बरसात से पहले लागू कर दी जायेगी। बैठक में AKTU, शिक्षा, स्वास्थ्य, लघु सिंचाई, वन एवं पर्यावरण समेत 18 विभागों के अधिकारी और NGO के लोग शामिल हुए।

जहां पानी की कमी वहां दोहन पर रोक AKTU को ये जिम्मेदारी दी जायेगी की वो अपने यहां और कॉलेजों में कुछ ऐसे छोटे मॉडल तैयार कराये जिससे कोई छोटे से घर में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग कर सके। मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया की प्रदेश के 823 में से 113 ब्लॉक में पानी को लेकर गंभीर स्थिति है। ऐसे ब्लॉक में पानी के दोहन पर तब तक रोक रहेगी जब तक सेफ जोन में नहीं आ जाते।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget