एक्सप्लोरर

Hathras News: हाथरस में टीकाकरण के बाद गई 4 महीने के मासूम बच्चे की जान, गांव में मचा कोहराम

Hathras: हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार महीने के बच्चे की टीकाकरण की वजह से मौत हो गई. टीका लगने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब हो गई थी.

Hathras News: जो टीका छोटे-छोटे मासूम बच्चों को जिन्दगी देता है, जो टीका बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाता है, उनको स्वस्थ रखता है, उसी टीके ने एक नन्हें मासूम बच्चे की जान ले ली. ये मामला हाथरस (Hathras) जिले के सासनी थाना क्षेत्र के गोहाना गांव का है जहां चार महीने के बच्चे का टीकाकरण (Vaccination) किया गया था लेकिन इस टीके की वजह से उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसकी जान ही चली गई. पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

टीकाकरण से हुई 4 महीने के मासूम की मौत

खबर के मुताबिक सासनी के गोहाना गांव में बुधवार को चिकित्सा विभाग की टीम गोहाना गांव में टीकाकरण के लिए पहुंची थी. इस टीम ने यहां कई बच्चों का टीकाकरण किया. इनमें से इसी गांव के रहने वाले नरेश का चार महीने के बेटा भी शामिल था. उनके बेटे का नाम कान्हा था. चिकित्सा टीम ने जब कान्हा का टीकाकरण किया तो उसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब हो गई. रात को बच्चे की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद घबराए परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. 

बच्चे की मौत से गांव में कोहराम

टीकाकरण की वजह से हुई बच्चे की मौत के बाद पूरा गांव में कोहराम मच गया. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया और बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दूसरी तरफ एमओआईसी डा. एसपी सिंह ने बताया कि गांव में कई बच्चों का टीकाकरण हुआ था. जिसमें एक बच्चे की टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. उन्होंने इस पूरे मामले की जांच का आश्वासन भी दिया.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: PM मोदी के रोड शो से पहले वाराणसी में दिखा अलग नजारा, 'BJP के रंग' में रंगे लोग

Ukraine से फिरोजाबाद लौटे छात्र ने सुनाई आपबीती, बताया कैसा था भारतीयों के साथ यूक्रेनियन सैनिकों का बर्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget