एक्सप्लोरर

महोबा: क्रशर व्यापारी की मौत के मामले में फरार एसपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, रिश्वत मांगने का लगा था आरोप

यूपी के महोबा में फरार पूर्व एसपी को पुलिस टीमें लगातार खोज रही हैं. इस बीच एसपी मणिलाल पाटीदार पर इनाम घोषित कर दिया है. आपको बता दें कि व्यापारी की मौत के मामले में पाटीदार पर उत्पीड़न का आरोप लगा था.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कबरई कस्बे के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहे आईपीएस के निलंबित अधिकारी और महोबा के पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरुण यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

पाटीदार की गिरफ्तारी के लिये दी जा रही है दबिश

प्रयागराज रेंज के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रेम प्रकाश ने रविवार देर शाम एजेंसी को बताया, "कबरई के क्रशर व्यवसायी इन्द्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे महोबा के निलंबित पूर्व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार और बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है." उन्होंने बताया कि "पाटीदार और यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।"

रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप

एडीजी ने बताया कि "इसी मामले में बर्खास्त किये गए कबरई थाने के पूर्व थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला को 25 नवंबर (बुधवार) को महोबा पुलिस अजहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है।" गौरतलब है कि त्रिपाठी ने आठ सितंबर को पाटीदार के खिलाफ छह लाख रुपये की रिश्वत मांगने और उनसे अपनी जान का खतरा बताते हुये एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था जिसके कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से वह घायल मिले थे, जिनकी कानपुर की रीजेंसी अस्पताल में 13 सितंबर को मौत हो गयी थी. इसके बाद उनके बड़े भाई ने पाटीदार एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें.

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कोरोना का साया, बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या आने पर लगाई गई पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget