एक्सप्लोरर

समर्पण अभियान के तहत मंदिर निर्माण के लिये मिली इतनी धनराशि, जानकर हैरान रह जाएंगे

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये निधि समर्पण अभियान चलाया गया था जो आज खत्म हो रहा है. इसके तहत, मंदिर को 2100 करोड़ रुपये अब तक मिल चुके हैं. वहीं, चेक द्वारा दी गई राशि का आकलन अभी बाकी है.

अयोध्या: राम मंदिर समर्पण निधि के तहत अब तक 2100 करोड़ रुपए से अधिक आ चुके हैं. भारत में इस अभियान की सफलता देख अब विदेशों में भी समर्पण निधि अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है. रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान शनिवार को समाप्त हो रहा है. शनिवार और रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण कुल कितनी धनराशि इकट्ठा हुई इसकी जानकारी सोमवार को ही सामने आ सकेगी. लेकिन शुक्रवार तक इस अभियान में 2100 करोड़ की धनराशि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा हो चुकी है. जबकि, अभी समर्पण निधि के तहत प्राप्त की गई चेक की राशि बैंक खाते में क्लीयर नहीं हुई है, यानि शुक्रवार तक राम मन्दिर के लिए प्राप्त राशि 2100 करोड़ से अधिक हो चुकी है. वहीं, अब ट्रस्ट भारत की तर्ज पर विदेशो में भी समर्पण अभियान चलाने की योजना बना रहा है. जल्द ही ट्रस्ट की होने वाली बैठक में इसको लेकर कार्य योजना तैयार की जाएगी.

दान में मिले अबतक 2100 करोड़ रुपये

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जो समर्पण निधि अभियान चला रखा था. वह शनिवार को समाप्त हो जाएगा. इस अभियान में कुल कितनी धनराशि इकट्ठा हुई है. इसको लेकर शनिवार की शाम ट्रस्ट की एक बैठक भी होगी. जिसमें कुल कितनी धनराशि इकट्ठा हुई है, कितनी धनराशि का चेक बैंक से क्लियर नहीं हुआ है और कितनी नगद धनराशि है, इसकी गणना होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी. शनिवार और रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण कुल कितनी धनराशि राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा हुए. इसकी सही जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है, लेकिन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की माने तो, इस अभियान के तहत शुक्रवार शाम तक ट्रस्ट के खाते में 2100 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं. हालांकि, इस राशि में उन चेकों की धनराशि को शामिल नहीं किया गया है, जो अब तक क्लियर नहीं हुए हैं.

विदेशों में समर्पण अभियान चलाने की तैयारी

भारत में समर्पण अभियान की सफलता को देखते हुए अब ट्रस्ट विदेशों में भी समर्पण निधि अभियान चलाने की योजना बना रहा है. इस बारे में होने वाली ट्रस्ट की बैठक में विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया जाएगा. ट्रस्ट की माने तो, विदेशों से लगातार इस तरह के अभियान चलाने की मांग की जा रही है और इस पर ट्रस्ट विचार कर रहा है.

ये भी पढ़ें.

शराब न देने पर बदमाशों ने सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, फरार हुए आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget