एक्सप्लोरर

माघ माह प्रारंभ, जानें- इस महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, इन बातों का रखें खास ध्यान

माघ महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं। इसी महीने में संगम पर 'कल्पवास' भी किया जाता है।

11 जनवरी से हिन्दू पंचांग का माघ माह शुरु हो रहा है। यह पंचांग का ग्यारहवां महीना है। धार्मिक रूप से इस महीने कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं। जहां माघ महीने की शुरुआत में पुनवर्सु नक्षत्र से होगी। वहीं इसका अंत 9 फरवरी को माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र में होगा।

इस महीने को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में ढेर सारे धार्मिक पर्व आते हैं। इसी महीने में संगम पर 'कल्पवास' भी किया जाता है जिससे व्यक्ति शरीर और आत्मा से नवीन हो जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस इस माह में पड़ने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहार के बारे में।

माघ माह प्रारंभ, जानें- इस महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, इन बातों का रखें खास ध्यान

13 सोमवार, संकष्टी चतुर्थी 13 जनवरी 2020 को संकष्टी चतुर्थी है। यह हिन्दू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय माना गया है।

14 मंगलवार, लोहड़ी 14 जनवरी 2020 को लोहड़ी पर्व है। लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। यह मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार का उल्लास रहता है।

15 बुधवार, पोंगल 15 जनवरी 2020 को पोंगल पर्व है। जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं तो मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है ठीक उसी प्रकार तमिलनाडु में पोंगल का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।

15 बुधवार, मकर संक्रांति 15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति पर्व है। भारत के विभिन्न इलाकों में इस त्यौहार को स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है, जबकि उत्तरी गोलार्ध सूर्य की ओर मुड़ जाता है।

20 सोमवार, षटतिला एकादशी 20 जनवरी 2020 को षटतिला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कुछ लोग बैकुण्ठ रूप में भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। षटतिला एकादशी पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है।

22 बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण) 22 जनवरी 2020 प्रदोष व्रत है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।

23 गुरुवार, मासिक शिवरात्रि 23 जनवरी 2020 को मासिक शिवरात्रि है। हिन्दू धर्म में मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, प्रत्येक महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

24 शुक्रवार, माघ अमावस्या 24 जनवरी 2020 को माघ अमावस्या है। माघ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या कहते हैं। इस दिन मनुष्य को मौन रहना चाहिए और गंगा में डुबकी लगानी चाहिए।

26 रविवार, गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। 26 जनवरी 1950 के दिन भारत में भारतीय संविधान लागू हुआ था।

29 बुधवार, बसंत पंचमी 29 जनवरी 2020 को बसंत पंचमी है। यह पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। आज ही के दिन से भारत में वसंत ऋतु का आरम्भ होता है। इस दिन सरस्वती पूजा भी की जाती है।

01 फरवरी, रथ सप्तमी सप्तमी तिथि भगवान सूर्य को समर्पित है, सूर्य को सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान माना गया है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के रूप में जाना जाता है।

02 फरवरी, भीष्म अष्टमी भीष्म अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो महान भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीष्म को समर्पित है।

05 फरवरी, जया एकादशी माघ मास की शुक्ल एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है। जया एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना की जाती है और उपवास किया जाता है।

07 फरवरी, प्रदोष व्रत यह व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। पुराणों के अनुसार इस व्रत को करने से बेहतर स्वास्थ और लम्बी आयु की प्राप्ति होती है।

09 फरवरी, माघ पूर्णिमा हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस तिथि पर स्नान, दान और जप को बहुत पुण्य फलदायी बताया गया है।

माघ माह प्रारंभ, जानें- इस महीने के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, इन बातों का रखें खास ध्यान

माघ के महीने में इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्म पानी को धीरे-धीरे छोड़कर सामान्य जल से स्नान करना शुरू करें।

देर तक सोना तथा स्नान न करना अब स्वास्थ्य के लिए उत्तम नहीं होगा।

इस महीने से भारी भोजन छोड़कर हलका भोजन ही लें।

इस महीने में तिल और गुड़ का प्रयोग विशेष लाभकारी होता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सपा नेता का बड़ा दावा, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात
Uttarakhand News: हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा
Chandra Grahan: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
वाराणसी: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, काशी विश्वनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद
Uttarakhand News: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी
उत्तराखंड: सरकारी विभागों पर 104 करोड़ का भारी बिजली बिल बकाया, UPCL ने जारी की चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
क्या दिल्ली में पढ़ रहीं दूसरे राज्य की लड़कियों को मिलेगा लखपति बिटिया का फायदा, जानें नियम?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या इजरायली प्रेसिडेंट नेतन्याहू कौन ज्यादा पढ़-लिखा? जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget