एक्सप्लोरर

Coronavirus अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर, 10 हजार से ज्यादा मौतें...ट्रंप बोले...कठिन वक्त

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया भयभीत है। अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी त्राहिमाम कर रहा है। यहां मौत का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है

वाशिंगटन, एजेंसी। दुनिया कोराना वायरस महामारी के संकट से जूझ रही है। सुपर पावर अमेरिका भी कोरोना वायरस के कहर से त्रस्त है। यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार तक 10,000 के पार निकल गई है। इसके साथ ही देश इस खतरे से निपटने के लिए सबसे कठिन दौर में पहुंच गया है।

अमेरिका में इस खतरनाक वायरस से 10,800 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,66,000 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकी वैज्ञानिक इसका टीका विकसित करने या सफल रूप से इसके इलाज की तलाश के लिए अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में इस वायरस से 13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 74,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में न्यूयॉर्क इस वायरस का केंद्र बना हुआ है और इस शहर में मरने वालों की संख्या 4,758 तक पहुंच गई है और 1,30,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि यहां नए मामलों और मौत की दर धीमी हुई है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक नए आंकड़ों के आधार पर गणना में बताया गया है कि इस वायरस से अब 1,00,000 से कम मौत की आशंका है। इससे पहले की गणना में कहा गया था कि इस वायरस से देश में 1,00,000 और 2,00,000 लोगों की मौत हो सकती है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रोकथाम की नई रणनीति से आशा मिली है। अस्पताल अब बड़ी संख्या मामालों का देखरेख कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि हमने काफी कुछ हासिल किया है लेकिन हमें अभी काफी चीजों से गुजरना है। हम फिर एक कठिन सप्ताह से गुजर रहे हैं। हो सकता है कि एक सप्ताह से ज्यादा समय तक हम कठिन समय से गुजरें लेकिन अंत में काली रात के बाद काफी रोशनी आएगी।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget