एक्सप्लोरर

Rajasthan News: उदयपुर के दिहाड़ी मजदूर के बेटे का जूडो में गोल्डन पंच, जानें- पीटी टीचर ने कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचाया?

67th National School Judo Competition: उदयपुर के एक छोटे से गांव के रहने वाले मुकेश ने गरीबी और अभावों से जूझते हुए इतिहास रच दिया. वह अब तक U-14, 17 और U-19 जूडो प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं.

Udaipur News: कहते हैं ना कि अगर मन में जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. आर्थिक और शारीरिक समस्या भी नहीं दिखाई देती. ऐसा ही उदाहरण उदयपुर के छोटे से गांव के मुकेश ने पेश किया है. दिहाड़ी मजदूरी करने वाले के बेटे मुकेश मीणा ने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है. बड़ी बात यह कि मुकेश को केंद्र सरकार ने 5 लाख रुपये की राशि इनाम दिया है. गांव में एक कच्ची झोपड़ी में रहने वाले मुकेश की मदद उदयपुर शहर के एक शिक्षक ने की, जिनकी मदद से उन्होंने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं. 

मुकेश 12वीं कक्षा के छात्र हैं. उन्होंने राजस्थान के श्री गंगानगर में हुई 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता U-19 में स्वर्ण पदक जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया. मुकेश की कहानी शुरू होती है उदयपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध भगवान महादेव के मंदिर उबेश्वर जी की पहाड़ियों में स्थित एक छोटे से गांव से, इस गांव का नाम है पिपलिया. पिता पेमा मीणा दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. मुकेश मीणा पिपलिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था. शुरू से खेलों के प्रति उनका लगाव था, लेकिन प्रतिभा होने के बावजूद गरीबी ने आगे नहीं बढ़ने दिया.

शारीरिक शिक्षक ने दिखाई राह
मुकेश 12 साल के थे, उस समय उनके जीवन में एक टर्निंग प्वाइंट आया. दरअसल, मुकेश जिस राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते थे, उसमें कार्यरत रहे शारीरिक शिक्षक किशन सोनी मुकेश मीणा को शहर लाए और अपने घर पर रखा. यहां उन्होंने मुकेश को जूडो का शुरुआती प्रशिक्षण देना शुरू किया. इस दौरान मुकेश ने जिला और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किए. इससे मुकेश का उदयपुर के खेल छात्रावास में चयन हो गया. छात्रावास में रहते हुए मुकेश मीणा उदयपुर में श्रीजी जूडो सेंटर में जूडो कोच सुशील सेन से प्रशिक्षण प्राप्त किया.

केंद्र सरकार ने दिया 5 लाख का पैकेज
उदयपुर में प्रैक्टिस करते हुए मुकेश ने 2018 में झारखंड में आयोजित स्कूल नेशनल जूडो प्रतियोगिता U-14 में रजत पदक प्राप्त किया. इस पर मुकेश का चयन केंद्र सरकार खेलो इंडिया की स्कीम में हुआ. नडियाद में रहकर मुकेश ने ओलंपिक कोच से प्रशिक्षण प्राप्त किया. केंद्र सरकार की ओर से मुकेश मीणा को पांच लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला था. उसके बाद कोरोना काल आने से मुकेश मीणा उदयपुर लौट आए और शारीरिक शिक्षक किशन सोनी के घर पर ही रहने लगा.

गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास
मुकेश पढ़ाई के साथ लगातार प्रैक्टिस करते रहे. हालही में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय जूडो प्रतियोगिता U-19 में श्रीगंगानगर में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया. मुकेश इससे पहले अंडर-14, अंडर-17 में और 19 में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक और राष्ट्रीय स्तर पर रजत प्राप्त कर चुके हैं. मुकेश मीणा उदयपुर के इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं, जो पहाड़ों और जंगलों में स्थित एक छोटे से गांव पिपलिया में कच्ची झोपड़ी में रहते हुए यह कारनामा किया. मुकेश मीणा के पिताजी पेमा मीणा शहर में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: भरतपुर पुलिस का अवैध खनन के खिलाफ एक्शन, दबिश के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत छोड़कर भागे माफिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
ईरान-इजरायल जंग का असर जयपुर तक, उमराह यात्रा रद्द होने से ट्रैवल कारोबार प्रभावित
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Rajasthan News: राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें
राजस्थान में कब हैं पंचायत चुनाव? पंचायती राज चुनाव को लेकर आ गई बड़ी अपडेट, एक क्लिक में जानें
राजस्थान: टोंक में दो समुदाय आमने-सामने, रातभर पत्थरबाजी के बाद शांति, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च
राजस्थान: टोंक में दो समुदाय आमने-सामने, रातभर पत्थरबाजी के बाद शांति, पुलिस कर रही फ्लैग मार्च

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget