एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: शांति धारीवाल के आवास पर पहुंचे प्रहलाद गुंजल, दोनों एक- दूसरे के रहे हैं धुर विरोधी

Rajasthan Lok Sabha Elections: राजस्थान में पिछले करीब 10 साल से धुर विरोधी रहे कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार (28 मार्च) को साथ नजर आए.

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बीच सियासी मतभेद दूर होने के संकेत मिल रहे हैं. पिछले करीब 10 साल से धुर विरोधी रहे कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल गुरूवार (28 मार्च) को एक साथ नजर आए.

कोटा बूंदी सीट से लोकसभा प्रत्याशी का टिकट मिलने के बाद प्रहलाद गुंजल प्रदेश के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल साथ में दिखे. प्रहलाद गुंजल देर शाम शांति धारीवाल की आवास पर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया. 

राजस्थान के पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने भी प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आपको उम्मीदवार बनाया है और हम सब मिलकर पार्टी के लिए पूरी मेहनत करेंगे. वहीं, प्रहलाद गुंजल ने भी मुलाकात के दौरान कहा कि आपके मार्गदर्शन में ही चुनाव लड़ा जाएगा. 

प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल एक साथ दिखे

कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के बीच करीब 1 घंटे तक अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही चुनाव के मद्देनजर तैयारी को लेकर भी प्रहलाद गुंजल और पूर्व मंत्री धारीवाल ने आगामी रणनीति पर चर्चा की. इससे पहले विधानसभा चुनाव में गुंजल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास पर गए थे, लेकिन हार के बाद उन्हीं पर हमलावर हो रहे हैं.

कांग्रेस सरकार और धारीवाल पर लगाए थे आरोप

प्रहलाद गुंजल ने बीजेपी में रहते हुए शांति धारीवाल पर जमकर हमले बोले थे. कई बार उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. चम्बल रिवर फ्रंट को लेकर भी एनजीटी में वाद दायर किया था, जिसके चलते अशोक गहलोत भी चम्बल रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर नहीं आए थे. इसके साथ ही धारीवाल की एक होटल और उनके बेटे सहित कई मामलों पर हमलावर रहे थे, लेकिन आज दोनों का मिलन राजनैतिक गलियारे में काफी चर्चा का विषय है.

बता दें कि प्रहलाद गुंजल ने हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. कोटा में बीजेपी ने 2 बार के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चुनाव मैदान में उतारा है. अब गुंजल और ओम बिरला के बीच चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: नागौर से नामांकन दाखिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल के बदले सुर, कांग्रेस-BJP पर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jodhpur News: प्रतिबंध के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी! युवक ने खुद को बताया पुलिसकर्मी
जोधपुर: प्रतिबंध के बावजूद स्पा सेंटर में पार्टी! युवक ने खुद को बताया पुलिसकर्मी
Bhilwara News: सर्विस रिवॉल्वर अनलोड के दौरान ASI की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
भीलवाड़ा: सर्विस रिवॉल्वर अनलोड के दौरान ASI की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
UPSC Topper 2026 Anuj Agnihotri को सीएम भजन लाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- आपकी उपलब्धि...
UPSC Topper 2026 Anuj Agnihotri को सीएम भजन लाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- आपकी उपलब्धि...
ट्रेन के टॉयलेट में जिला जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, स्टेशन पर इंतजार करते रह गए पति
ट्रेन के टॉयलेट में जिला जज की पत्नी की रहस्यमयी मौत, स्टेशन पर इंतजार करते रह गए पति

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget