एक्सप्लोरर

'BJP में जाने वाले कांग्रेसियों को पीछे की कुर्सी भी नहीं मिलती', दल बदलने वालों पर शांति धारीवाल का हमला

Rajasthan Lok Sabha Elections: शांति धारीवाल ने पूछा कि 10 साल में लोकसभा में बैठे हुए लोगों ने आखिर किया क्या है? उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि हर घर झंडे लगाने का दो करोड़ का ठेका दिया गया है.

Shanti Dhariwal Targets BJP: 'कोटा बूंदी की जनता ने 10 साल जिसको सांसद बनाया उसने अपना दायित्व नहीं निभाया और संसदीय क्षेत्र में कोई काम ऐसा नहीं करवाया जिसको वह जनता के बीच जाकर बता सकें. 10 साल से ठगी का शिकार हो रही जनता अब सबक सिखाने को तैयार बैठी है.' पूर्व मंत्री कोटा उत्तर से विधायक शांति धारीवाल ने मंगलवार को कोटा उत्तर कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही. 

शांति धारीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर-घर सनातन के झंडे लगाए जा रहे हैं, जिसका ठेका दो करोड़ में दिया गया है.

धारीवाल बोले-  'हम भी सनातनी, राम भगवान सबके'
शांति धारीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में क्षेत्र की जनता से मतदान की अपील करें. धारीवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ जुट जाएं. जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है. 

धारीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सनातनी है और भगवान राम सबके हैं, लेकिन बीजेपी वाले रावण जैसा अहंकार रखकर भगवान श्री राम के आदर्श को भी अपनाने से परहेज कर रही है और चुनाव में अलग-अलग पतरे आजमाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है.

नाराजगी मुझे में भी थी लेकिन निकाल दी
धारीवाल ने कहा कि प्रहलाद गुंजल से नाराजगी कई लोगों में हो सकती है और मुझ में भी थी, लेकिन मैंने निकाल दी. जनता अब बीजेपी का असली चेहरा जान चुकी है, जहां सिर्फ जुमले ही जुमले हैं. विकास, रोजगार, किसान युवा, महिलाएं किसी से बीजेपी का सरोकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर जो बीजेपी में गए उन्हें पीछे की कुर्सी भी नहीं मिल रही है.

यह भी पढ़ें: रविंद्र भाटी पर गंभीर आरोप, लंदन में देश विरोधी लोगों से की मुलाकात, BJP बोली- अब साबित हो गया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International
Bharat Ki Baat: दिल्ली टू यूपी..डबल इंजन Vs 2 लड़के | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget