एक्सप्लोरर

बीकानेर में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ निगला, तीन की मौत

Bikaner News: बीकानेर में एक परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया, जिससे दंपत्ति और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है.

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार (1 अक्टूबर) को एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे एक दंपति और उनके बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. यह परिवार किराए के मकान में रहते थे. उसने बताया कि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है.

बीकानेर (सदर) के सर्किल अधिकारी विशाल जांगिड़ ने बताया कि राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटे केशू की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने साक्ष्य और अन्य नमूने एकत्र किए हैं.

सर्किल अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में रखवाया गया है. थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि परिवार ने जहरीले पदार्थ का सेवन सोमवार रात को किया था और इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर में मिली.

एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची
इस सूचना के बाद बीकानेर आई.जी. -ओमप्रकाश, एसपी कावेन्द्र सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा और जेएनवीसी थाना अधिकारी सुरेश पचार टीम के साथ मौके पर पहुंचे. एफएसएल टीम भी पहुंच गई है. घटना के बाद घर के पास काफी भीड़ जमा हो गयी. गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2023 को अंत्योदय नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने इसी तरह आत्महत्या कर ली थी.

सुसाइड नोट में कर्ज की बात लिखी
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस के अनुसार कर्ज की वजह से यह खतरनाक कदम उठाया गया है. घटना की सूचना पर आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी कावेंद्र सागर, एडिशनल एसपी दीपक शर्मा सहित थानाधिकारी सुरेंद्र पचार टीम सहित मौके पर पहुंचे. शवों को मोर्चरी रखवाया गया है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने मेट्रो से किया सफर, यात्रियों में सेल्फी लेने की मची होड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget