एक्सप्लोरर

राजस्थान: कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख लड़की को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं! भड़के सुखबीर बादल ने उठाया बड़ा कदम

Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि राजस्थान में एक सिख लड़की को कड़ा और कृपाण के कारण न्यायिक परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया. उन्होंने इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया.

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को राजस्थान की सरकार और प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि पंजाब के तरनतारन की एक लड़की राजस्थान न्यायिक सेवा का एग्जाम देने गई थी, लेकिन उसे एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दिया गया क्योंकि लड़की ने सिख समुदाय का पवित्र कड़ा और कृपाण धारण किया हुआ था. 

सुखबीर बादल ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है और धर्म मानने के अधिकार का अपमान करता है. 
सुखबीर बादल ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 25 में सिख धर्म के अन्य प्रतीकों के साथ-साथ कृपाण का भी विशेष उल्लेख किया गया है, जिन पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है, यहां तक कि एयरपोर्ट की चेकिंग में भी इनपर रोक नहीं लगाई गई.

पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग
शिअद अधयक्ष ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समुदाय के प्रतीकों के खिलाफ अपमान के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है.

सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है, जिसके जरिए उन्होंने ऐसे मामलों पर उनका ध्यान खींचने की कोशिश की है. शिअद अध्यक्ष ने दावा किया है कि तरनतारन की गुरप्रीत कौर को जयपुर के एग्जाम सेंटर में जाने से रोक दिया गया. पत्र में उन्होंने लिखा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि अगर कोई नियम हैं भी, तो वे भारत के पवित्र संविधान की अवहेलना करते हुए निचले स्तर के अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे हैं.

पीएम मोदी से सुखबीर बादल की अपील
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा कि भारत सरकार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अविभाज्य आस्था के विषयों को छूट देने के बारे में स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने चाहिए या ज़रूरत पड़ने पर फिर से जारी करने चाहिए.

जयपुर से पहले जोधपुर में भी हुआ था ऐसा मामला
शिअद चीफ ने दावा किया कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब सिख समुदाय के प्रतीकों का अपमान किया जा रहा हो. पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं. पिछले साल ही, दो सिख लड़कियों को जोधपुर में यही एग्जाम देने से रोका गया था. 

उन्होंने आरोप लगाया कि सिख और उनकी पहचान अविभाज्य हैं और इसे विधिवत स्वीकार किया गया है. देश में सभी उद्देश्यों के लिए इसका अनुपालन संवैधानिक रूप से अनिवार्य है, लेकिन निचले स्तर पर बैठे कुछ अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं. इसे रोका जाना चाहिए. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget