एक्सप्लोरर

Haryana: अंबाला से लड़की के भागने की SIT करेगी जांच, VHP और बजरंग दल की नाराजगी के बाद SP का फैसला 

Ambala Girl Kidnapping Case: वीएचपी और बजरंग दल के नेताओं ने एसपी से कहा कि यह लव जिहाद का मामला है. लड़की के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है.

Haryana News: ​हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली एक लड़की 13 मई को एक मुस्लिम युवक के साथ घर से भाग गई थी. इस मामले में लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बावजूद अंबाला पुलिस की कारवाई से नाखुश परिजन मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं के साथ एसपी से मिले. बजरंग दल के नेताओं ने एसपी से कहा कि यह लव जिहाद का मामला है. लड़की के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं.

यह मामला अंबाला कैंट की रहने वाली मनीषा के मोहम्मद साकिर के साथ भागने से जुड़ा है. इस मामले में जिला पुलिस की कार्रवाई से नाखुश परिजन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ आज एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने इसे लव जिहाद का नाम भी दिया है. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष समीर गुप्ता का कहना है कि हिंदू धर्म की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. 13 तारीख को मनीषा मोहम्मद के साथ घर से भाग गई थी. पहले लड़के के परिजनों ने लड़की के घरवालों को यह धमकी दी थी कि उनका बेटा मनीषा को भगाकर उससे विवाह रचाएगा. 

आरोपियों ने दी थी जान से मारने की धमकी

वीएचपी के जिला अध्यक्ष ने एसपी से कहा कि लड़की को भगाने के आरोपियों ने कहा था कि हिंदुओं में दम है तो अपनी लड़की को बचा लें. उसके बाद 13 मई को लड़की और आरोपी मुस्लिम युवक घर से भाग जाते हैं. अब लड़की के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. बता दें कि मंगलवार को न्याय की गुहार लगाने के लिए लड़की के परिजना वीएचवी और बजरंग दल के नेताओं के साथ अंबाला एसपी कार्यालय पहुंचे थे. पीड़ित परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार भी लगाई. फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते गए एसपी ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: NIRF Rankings 2023: एनआईआरएफ रैंकिंग की टॉप-100 से गायब हुए हरियाणा के संस्थान, दीपेंद्र हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर साधा निशाना

SIT करेगी अंबाला से एक लड़की को भगाने के मामले की जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget