एक्सप्लोरर

Watch: अलग अंदाज में मनाया गया सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का पहला बर्थडे, पार्टी में चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद

Shubhdeep Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप का पहला जन्मदिन उनके परिवार ने धूमधाम से मनाया. जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Siddhu Moosewala Brother Birthday: पंजाब के लोकप्रिय सिंगर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप मूसेवाला का पहला जन्मदिन मनाया गया. मूसेवाला परिवार ने नन्हे शुभदीप का जन्मदिन बड़ी जोर-शोर से मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के माता पिता के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिख रहे हैं. 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब 22 महीने बाद, मार्च 2024 में मूसेवाला परिवार के घर नन्हे शुभदीप का जन्म हुआ. पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सिद्धू से प्यार करने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के प्यार और अकाल पूरख के आशीर्वाद से सिद्धू के छोटे भाई का जन्म हुआ है. वाहेगुरु की कृपा से परिवार और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. 

पंजाब के पूर्व सीएम भी पार्टी में पहुंचे
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंग चन्नी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मूसा गांव पहुंचे और शुभदीप की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. एक साल के शुभदीप काले कुर्ते पायजामे में बेहद क्यूट लग रहे थे. साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी बांधी थी. वीडियो शुभदीप अपनी मां चरण कौर की गोद में दिख रहे हैं और केक काटते समय पिता बलकौर सिंह बगल में खड़े हैं. 

'शुभदीप के आने से लौटीं खुशियां'- चरणजीत चन्नी
इसको लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "मैं रूम में गया तो देखा कि दीवार पर सिद्धू की तस्वीर लगी थी. ऐसा लगा जैसे वह कह रहा हो कि वह यहीं है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि छोटे सिद्धू के जन्मदिन पर उसके साथ रह सका. शुभदीप के आने से घर में खुशियां लौट आई हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget